ऑपरेशन कालनेमी के तहत दून पुलिस की बडी कार्यवाही,पहचान छिपाकर लड़कियों को अपने जाल में फसाने वाले अभियुक्त के विरुद्ध दर्ज किया अभियोग*
*गोपनीय सूचना के आधार पर अनंतनाग जम्मू कश्मीर निवासी युवक को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर 172 BNSS के तहत की गई थी कार्यवाही*
*छूटने के बाद अभियुक्त की पुन: सक्रियता पाये जाने व पत्नी द्वारा दी गयी लिखित शिकायत पर अभियुक्त के विरुद्ध दर्ज किया गया अभियोग*
*अभियुक्त की पत्नी ने अभियुक्त के विरुद्ध अपना धर्म छिपाकर भोली भाली लड़कियों को अपने जाल में फसाने के संबंध में दी थी शिकायत*
*अभियुक्त को पुलिस द्वारा लिया गया हिरासत में*
*थाना सेलाकुई*
मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशों पर देवभूमि उत्तराखंड में अपनी पहचान छुपाकर लोगो की भावनाओं के साथ खिलवाड करने वालों के विरूद्ध *”आपरेशन कालनेमि”* अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को गोपनीय माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर सेलाकुई पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त इफराज अहमद लोलू पुत्र इकबाल, निवासी अनंतनाग जम्मू हाल डीबीएस कॉलेज सेलाकुई देहरादून, जो अपनी पहचान व धर्म छिपाकर स्वयं को बहुत अमीर बताते लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसा रहा था, को ऑपेरशन कालनेमि के तहत हिरासत में लिया गया था, जिसके विरुद्ध धारा 172 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए छोड़ा गया था।
छूटने के बाद अभियुक्त के पुनः उक्त कृत्य में संलिप्त होने तथा अभियुक्त की पत्नी श्रीमति नाजरीन निवासी शेरपुर थाना सहसपुर देहरादून द्वारा दी गयी लिखित तहरीर, जिसमे उसके द्वारा अभियुक्त पर अपना धर्म छिपाकर राज आहूजा के नाम से युवतियों को अपनी पहचान बताने तथा खुद को दिल्ली का निवासी बताते हुए अपनी अमीरी का झूठा झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फसाने के सम्बंध तथ्य अंकित किये गए थे, के आधार पर दिनांक- 10/08/2025 को अभियुक्त एफराज अहमद लोलू के विरुद्ध थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0 90/2025 धारा 319/319(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया, जिसमे पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को पुनः पुलिस हिरासत मे लिया गया।

More Stories
मुरादाबाद स्टेशन पर Senior DCM महेश यादव ने की ‘चाय पर चर्चा’: टिकट चेकिंग स्टाफ की समस्याएं सुनीं, राजस्व संरक्षण व बेहतर सेवा पर दिया जोर, कर्मचारियों ने साझा किए सुझाव और व्यावहारिक अनुभव, यात्री सेवा और राजस्व संरक्षण में चेकिंग स्टाफ की भूमिका अहम’ — महेश यादव…
त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त! नगर मजिस्ट्रेट और सीओ ज्वालापुर ने भारी पुलिस बल के साथ किया क्षेत्र का निरीक्षण,अतिक्रमण और पटाखा दुकानों को लेकर सख्त निर्देश, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई…
एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल तस्करी गिरोह का एक और सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर चल रहा है अभियान, एसएसपी की अपील, हेल्पलाइन 0135-2656202 पर दें सूचना…