हरिद्वार के बहादराबाद पतंजलि योगपीठ के सामने हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर गुरुवार देर शाम अचानक सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। इस दौरान सड़क के बीच पांच फिट गहरा और 12 फिट चौड़ा बड़ा गड्ढा बन गया। गनीमत रही कि सड़क पर आवाजाही करने के दौरान किसी वाहन के साथ हादसा नहीं हुआ। पुलिस और एनएचएआई की टीम ने गड्ढे की मरम्मत का काम शुरू किया। पिछले तीन दिनों से धर्मनगरी में भारी बारिश के कारण सड़कों पर बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं। गुरुवार शाम को हरिद्वार-दिल्ली हाइवे पर पतंजलि के पास दिल्ली जाने वाली लेन पर सड़क धंसने से बड़ा गड्ढा बना गया।
हाईवे की एक लेन का बड़ा हिस्सा धसने के बाद हाईवे पर दिल्ली जाने वाले वाहनों का जाम लग गया। इस दौरान मौके पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,