बरसाती नाले में डूबने से बच्चे की मौत
हरिद्वार के लक्सर तहसील क्षेत्र के नरोजपुर गांव में सात साल का एक बालक खेलते-खेलते बरसाती नाले में जा गिरा। जानकारी मिलने पर आनन फानन में परिजन बेहोशी की हालत में उसे नजदीकी अस्पताल ले गए जहां डक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम है। नरोजपुर निवासी इकराम खान अपने परिवार के साथ रहते हैं और उनका दो बेटियो के बाद इकलौता सात वर्षीय बेटा कामरान खान भी साथ में रहता था। बृहस्पतिवार की सुबह लगभग11 बजे कामरान सड़क पर खेल रहा था कि अचानक सड़क के समीप स्थित बरसाती नाले में जा गिरा। घटना के बाद जब परिजनों ने बालक की खोजबीन की। तो नाले मे कामरान को बेसुध पड़ा देखा। इससे परिवार में हड़कंप मच गया और बालक को आनन-फानन में नजदीक के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डक्टरों ने बालक की डूबने से मौत होने की पुष्टि की। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर लक्सर पुलिस ने घटना की जानकारी ली

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,