अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूरी दुनिया में 8 मार्च को मनाया जाता है। ये दिन महिलाओं की उपलब्धियों को सलाम करने का दिन हर साल दुनिया भर में यह दिन 8 मार्च को एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। ये दिन महिलाओं को समर्पित है। इसी कड़ी में सिडकुल स्थित लोटस ब्यूटी केयर कंपनी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें कम्पनी के एचआर हेड के0के0 राय समेत कंपनी की महिला कर्मचारी मौजूद रही। कार्यक्रम में महिला कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया।
इस मौके पर के0के0 राय ने कहा आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल हर क्षेत्र महिलाओं की उपलब्धियों से भरा हुआ है। यहां तक की अब आर्मी, नेवी और इंडियन एयरफोर्स की हर ब्रांच में महिलाओं की तैनाती हो रही है। ये दिन इन्हीं उपलब्धियों को सलाम करने का दिन है। इसके अलावा इन दिन का मकसद महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरूकता फैलाना भी है ताकि उन्हें उनका हक मिल सके और वह पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सके। मातृ शक्ति परिवार की आधार शिला होने के साथ-साथ शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक विकास में योगदान देने की दिशा में निरन्तर प्रगति कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति का समाज के उत्थान में अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के समग्र विकासके लिए आधी आबादी अर्थात महिलाओं को नकारा नहीं जा सकता है।उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्त होना आवश्यक हैं। महिलाएं सशक्त होंगी तो देश सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति आज प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं तथा कन्धे से कन्धा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं।

More Stories
उत्तराखंड एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग व क्रिप्टो ऐप के जरिए करोड़ों ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड लविश चौधरी के 2 शातिर गिरफ्तार; एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर ताबड़तोड़ दबिश…
कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…
कुंभ-2027: अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया घाटों और हाथीपुल का निरीक्षण, गंगा नहर बंदी का अधिकतम उपयोग कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, हरकी पैड़ी से लेकर विष्णुघाट, कुशावर्त और मालवीय द्वीप तक पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर…