थाना श्यामपुर,फरार वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों का बुरा दौर बादस्तूर जारी,कप्तान की अगुवाई में जिला पुलिस की धरपकड़ और भागदौड़ जारी,12 वर्ष से लगातार फरार चल रहा वारंटी आया गिरफ्त में,पुलिस ने वर्ष 2013 में गुलदार की खाल के साथ पकड़े थे 03 तस्कर,न्यायालय से जमानत मिलने के बाद से लगातार फरार चल रहा था आरोपी।
वन्य तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए वर्ष 2013 में रमेश रावत व अब्बल सिंह को 03 गुलदारों की खाल जिसकी कीमत करीब 35 लाख रुपये थी, के साथ दबोचकर थाना श्यामपुर में मु0अ0सं0 28/2013 धारा 9/39/51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम पंजीकृत कर दोनों को नियमानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।
तदोपरांत माननीय न्यायालय से जमानत मिलने के बाद से आरोपी अब्बल सिंह माननीय न्यायालय में उपस्थित ना होकर 12 वर्षों से स्थान बदल- बदलकर लगातार फरार होकर पुलिस से छिप रहा था। पुलिस द्वारा फरार चल रहे अब्बल सिंह की चल-अचल संपत्ति कुर्क करने के लिए माननीय न्यायालय से आदेश भी प्राप्त किया गया था।
दिनांक 01.03.2025 से जनपद हरिद्वार में चलाये गये अभियान वांछितों/ईनामी/वारण्ट की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में थाना श्यामपुर ने तलाश के लिए प्रयास करते हुए मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक 03.03.2025 को कर्णप्रयाग बाजार जनपद चमोली से हिरासत में लिया गया। वारण्टी को समय से सम्बन्धित न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*दबोचे गए वारण्टी का विवरण-*
अब्बल सिंह पुत्र श्री प्रेम सिंह निवासी ग्राम डिम्मर (खिला) पो0ऑ0 सिमली पट्टी चाँदपुर थाना कर्णप्रयाग जिला चमोली, उम्र करीब 45 वर्ष
*जारी NBW का विवरण-*
वाद संख्या – 5243/13 व 82+83 CRPC धारा 9/39/51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम थाना श्यामपुर हरिद्वार
*पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 अजय कृष्ण
2- का0 रमेश सिंह

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,