हरिद्वार के सिडकुल थाना पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाक़र लें जाने वाले एक आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से किशोरी को भी सकुशल बरामद क़र परिजनों के सुपुर्द क़र दिया गया है। वहीं गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
एसओ सिडकुल मनोहर भंडारी ने बताया कि बीते दिसम्बर को थाना क्षेत्र के रावली महदुद निवासी पिता ने उनकी 17 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लें जाने के आरोप में अपने पडोसी राजपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एएसआई संजय चौहान के सुपुर्द की गई।
एसओ सिडकुल मनोहर भंडारी के नेतृत्व में एएसआई संजय चौहान द्वारा पुलिस टीम के साथ सीसीटीवी कैमरा, सर्विलांस व कड़ी मेहनत के बाद मुखबिर की सूचना पर आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया। पुलिस को पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजपाल पुत्र डालचंद्र निवासी रावली महदुद सिडकुल बताया। पुलिस टीम द्वारा किशोरी को भी उसके कब्जे से बरामद क़र परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। एसओ सिडकुल मनोहर भंडारी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम ने एएसआई संजय चौहान व का. चंद्रमोहन शामिल रहे।सिडकुल पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाक़र लें जाने वाले एक आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर….किशोरी को बरामद क़र परिजनों के किया सुपुर्द….एसओ मनोहर भंडारी के नेतृत्व में एएसआई संजय चौहान और पुलिस टीम के हाथ लगी कामयाबी….

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,