गत वर्षों की भॉति इस वर्ष भी किरबी बिल्डिंग सिस्टमस् एण्ड स्ट्रक्चर्स ईडिया प्र० ली० ने अपना परिवार दिवस बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सीनियर वाईस प्रेसिडेन्ट, किरबी अन्तराष्ट्रिय- श्री डी० राजू, सी० ई० ओ० किरबी इंडिया श्री पी० वी मोहन, सीनियर डॉयरेक्टर मैन्यूफैक्चरिंग – श्री के० जी० फिलीपोज, वाईस प्रेसीडेंट एच० आर० (हैदराबाद) श्री बी रामाचन्द्रा रॉव, असिस्टेन्ट वाईस प्रेसीडेंट सेल्स एण्ड मार्किटिंग- श्री राजीव श्रीवास्तव, किरबी हरिद्वार के वाईस प्रेसीडेंट मैन्यूफैक्चरिंग – श्री अशोक रॉव, किरबी हरिद्वार के डी० जी० एम० एच० आर०- श्री धीरेन्द्र चौहान, ने दीप प्रज्वालित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के अच्छे प्रर्दशन और अनुशासित कार्यशैली के पीछे उनके परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण होती हैं, इसी को ध्यान में रखते हुए किरबी प्रबन्धन ने कर्मचारियों के परिवारजनो के प्रत्यक्ष व परोक्ष प्रयासो को सम्मानित व धन्यवाद करने के उदेश्य से कार्यक्रम में आमंत्रित किया। कार्यक्रम में कई शानदार और रोचक प्रतियोगिताए जिसमे मुख्य रूप से म्यूजिकल चेयर, चित्रकला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम इत्यादि का आयोजन किया गया, जिसमे कर्मचारियों के परिवार के सदस्यो ने बढ़-चढ कर हिस्सा लिया।
कर्मचारियों के बच्चों ने अलग-अलग प्रतियोगिताए जैसे नृत्य, कविता एवं गायन में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। नन्हे मुन्ने बच्चो द्वारा दी गयी प्रस्तुति ने आये हुए सभी अतिथियो का ध्यान अपनी और आकर्षित किया और वाहवाही लूटी।
संस्थान के कई कर्मचारियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर कार्यक्रम को मंनोरजक बनाया। विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यकर्मों द्वारा दर्शको का मन मोह लिया। जिसमें प्रमुख रूप से किरबी के कर्मचारियों सोनापति पाण्डे, विकास, केशव शरन, कपिल, संजय शर्मा, चन्द्रकिरन, हर्षित शर्मा, शुभम, हरेराम, प्रावीन कुमार, अरविन्द कुमार, विजय कुमार, मौ० सुबहान, लाखन और नूर मोहम्मद ने भाग लिया। कम्पनी के कर्मचारियों के बच्चे सोनिका एवं मोनिका पुत्री निरन्जन, दिव्या रावत पुत्री रंजित रावत, वंशिका पुत्री कपिल आर्वती पुत्री विनोद नेगी तथा ऐजल पुत्री रविन्दर ने अपने डान्स कार्य से सभी का मन मोह लिया।
किरबी परिवार के कई कर्मचारियों को उनकी विशिष्ट सेवाओं एवं उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। वर्ष 2024 के लिए सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी का प्रथम पुरस्कार श्री जय प्रकाश यादव (उत्पादन विभाग), द्वित्तीय पुरस्कार श्री धनीराम (मेन्टिनेन्स विभाग) एवं तृतीय पुरस्कार श्री शुभम कुमार (उत्पादन विभाग) को दिया गया।
इसी कड़ी में वर्ष 2024 मे उत्तम व्यवहार के लिए कामेश्वर चौबे, सोनापति पाण्डे, कुलदीप कुमार, अजय धीमान, धीरज गुसाई, महीपाल, पवन कुमार, प्रमोद गिरी, आन्नद कुमार, दिलिप कुमार, नन्द किशोर, रेशपाल सिह, विनोद नेगी, शशी शंकर, सोनु यादव, महावीर सिहं, राजवीर सिहं, सुरेश कुमार, मो० जिशान, नवीन कुमार, दिपक कुमार, मुनेश कुमार, नवनीत कुमार, शिशु कुमार, मनोज कुमार, अन्तोश कुमार, निरज कुमार, नितिन कुमार, वसीम अहमद, अमित कुमार तथा सर्वाधिक अपस्थिति मे स्टाफ के लिए प्रथम पुरस्कार दिपक कुमार द्वितीय पुरस्कार प्रशान्त शर्मा तथा तृतीय पुरस्कार अरविन्द रावत को दिया गया वर्कमेन के लिए प्रथम पुरस्कार सुनिल कुमार द्वतीय पुरस्कार महक सिह तथा तृतीय पुरस्कार अनिरूद्ध शर्मा को दिया गया। सर्वोच्च जिम्मेदारी के लिए पकंज कुमार को सम्मानित किया गया। बेस्ट ड्राइवर के लिए अजय कुमार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अन्त में सभी प्रतियोगताओ तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले कर्मचारियों तथा उनके बच्चो को श्री डी राजू श्री पी० वी मोहन तथा श्री के० जी० फिलीपोज द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
श्री डी० राजू, सी० एवं श्री पी० वी मोहन ने करबी परिवार के प्रत्येक सदस्यो के सर्वागिड विकास और प्रगति को देख कर खुशी का इजहार किया और आने वाले वर्षों में जिस तरह से किरबी प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं उसी तरह कर्मचारियों के बच्चे एवं उनका परिवार भी प्रगति करे।
श्री के० जी० फिलीपोज एवं श्री बी रामाचन्द्रा रॉव ने सभी कर्मचारी एवं उनके बच्चो द्वारा दी गयी सांस्कृतिक प्रस्तुति की सरहाना की।
कम्पनी के वी० पी० मैन्यूफैक्चरिंग श्री अशोक रॉव एवं डी० जी० एम० मानव संसाधन एवं प्रशासन विभाग, श्री धीरेन्द्र चौहान ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा की भविष्य में भी कर्मचारियों और उनके परिवारजनो के उत्साहवर्धन व सम्मान में इसी प्रकार के आयोजन किये जायेगे, सीनियर वाईस प्रेसिडेन्ट, किरबी अन्र्तराष्ट्रिय, श्री डी राजू को कार्यक्रम का हिस्सा बनने पर आभार व्यक्त किया तथा कार्यकम को सफल बनाने पर सभी कर्मचारियों का धन्यवाद किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे राजेश कुमार, नूर मोहम्मद, विनिता पुडीर, रजत कपूर, धर्मेन्द्र सिंह, राबिन कुमार, देवेन्द्र राणा, दिनेश कुमार, विशाल शर्मा, राकेश कुमार, बचीराम और अशोक त्यागी का विशेष योगदान रहा।
More Stories
जिले के दो राशन की दुकानों के लाइसेंस किए गए निरस्त….राशन डीलरों के खिलाफ पाई गई अनिमित्ताएँ….डीलर सतेंद्र कुमार विक्रेता ज्वालापुर और डीलर नवदीप कुमार शर्मा ग्राम सकौती ब्लॉक नारसन के लाइसेंस को जिला अधिकारी ने कर दिया निरस्त….
ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ उत्तराखंड के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मनोज धनगर ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से मुलाकात कर धनगर समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों पर की चर्चा….. स्वामी यतीश्वरानंद ने मनोज धनगर को मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं…..
सीआईयू और कोतवाली रुड़की पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन…. एसएसपी के इनपुट पर कैसिनों प्रकरण के बाद जाली नोट मामले में बड़ा खुलासा…गिरोह के 3 सदस्यों को दबोचा….6 लाख के जाली नोट के साथ जाली नोट बनाने के उपकरण सहित अन्य सामान बरामद….बाजार में चलाने का था प्लान,काम होने से पहले ही पुलिस ने दबोचा….