38th नेशनल गेम्स में पदक जीतकर लौटे जवान को एसएसपी हरिद्वार ने दी बधाई,हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह ने कैंप ऑफिस में की श्री प्रमेन्द्र सिंह डोबाल से भेंट,जूडो के मिक्सड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतकर वीरेन्द्र ने हरिद्वार पुलिस को किया गोरवान्वित,प्रदर्शन से खुश नजर आए कप्तान, ₹5000/- के नगद ईनाम की घोषणा।
उत्तराखण्ड की मेजबानी में आयोजित किए गए 38वें राष्ट्रीय खेल 2025 में जूडो मिक्स टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश और उत्तराखण्ड पुलिस का नाम रोशन कर हरिद्वार पहुंचे हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह द्वारा आज कैंप ऑफिस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल से मुलाकात की।
इस शानदार उपलब्धि पर खुशी जताते हुए श्री डोबाल द्वारा वीरेन्द्र सिंह को अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान श्री डोबाल द्वारा वीरेन्द्र सिंह को इस उपलब्धि पर ₹5000/- के नगद ईनाम देने की घोषणा की।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,