जिलाधिकारी ने नकल विहीन बोड्र परीक्षाए सम्पन्न कराने के लिए निर्देश दिए,पारदर्शिता और निषपक्ष तरीके से परीक्षा सम्पन्न कराने के निर्देश।
हरिद्वार 18 फरवरी 2025* जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में दिनांक 21 फरवरी से 11 मार्च, 2025 तक आयोजित होने वाली नकल विहीन हाईस्कूल तथा इण्टरमीडिएट परीक्षा सम्पन्न कराने की समीक्षा बैठक ली।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में तत्काल सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए, जो विद्यालय कैमरा नही लगा रहे हैं उनको सूची बनाई जाए आगामी परीक्षा में उनमें सेंटर नहीं बनाए जाएगें। संवेदनशील तथा अन्य सामान्य केन्द्रों में पुलिस बल तैनात के लिए पूर्व में ही उनको अवगत कराया जाए। केन्द्र व्यास्थपकों के पास सम्बंधित थाने के सीओ और एसडीएम एक दूसरे से समनव्य स्थापित कर दूरभाष उपलब्ध करवाया जाए, जिससे विवाद की दशा में तुरंत कार्यवाही अमल में लाई जा सके। जिन सेंटरो में शिक्षकों को तैनात किया जाएगा वो वहीं पर ही ड्यूटी करें, यदि कोई दिक्कत परेशानी हो उसकी जॉच टीम द्वारा की जाएगी। जो केन्द्र/व्यवस्थापक बोर्ड परीक्षा करवाते रहते हैं वो नई गाइड लाइन आती रहती है, उस पर निगाह रखें, यदि किसी केन्द्र में परीक्षा निरस्त होती है तो जवाबदेही पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी, उन्हांेने स्कूलों विद्यालयों में बच्चों में स्किल डेवलेंप करने की आदत डालें, उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को बोर्ड सफल परीक्षा की अग्रिम शुभकामनाएं दी।
मुख्य शिक्षाधिकारी के.के गुप्ता द्वारा बताया गया कि विकास खण्ड बहादराबाद में 46 परीक्षा कन्द्र, भगवानपुर में 14, खानपुर 04, लक्सर 16, नारसन 17, रू़ड़की 29, तहसील हरिद्वार में 46, भगवानपुर में 14, लक्सर 20, रूड़की में 46 परीक्षा केन्द्र में जनपद में हाईस्कूल 24374 तथा इंटरमीडिएट के 23659 कुल छात्र-छात्राएं हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के 126 सेंटरों पर परीक्षा देंगे। जिसमें 13 संवेदनशील तथा अति संवेदनशील 04 चिन्हित किए गये हैं, जिनका विभाजन 07 सेक्टरों में किया गया।
मुख्य शिक्षाधिकारी ने बताया कि वर्ष 2024 में निर्धारित परिषदीय परीक्षा 2024 जिसमें से एकल 17, मिश्रित 101 जिनका योग 118 है तथा वर्ष 2025 में निर्धारित परिषदीय परीक्षा 2025 जिसमें से एकल 21, मिश्रित 105 जिनका योग 126 है। प्रथम एजुकेशन फाडेशन द्वारा रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रस्तुत की गई। वित्त विहीन नवीन परीक्षा केन्द्र माता वैष्णों देवी हायर सेकेण्डरी बहादराबाद, कुंवर प्रभा इंटर कॉलेज लालढांग बहादराबाद, रॉयल हाईस्कूल धनपुरा, बहादराबाद, सीएमडी इंटर कॉलेज चुड़ियाला भगवानपुर, सत्यम पब्लिक हाई स्कूल लण्ढौरा नारसन, शान मैमोरियल पब्लिक हाईस्कूल लहबोली नारसन, योगी मंगल नाथ विद्या मंदिर इ.का रूड़की तथा 01 राजकीय कॉलेज रा.उ.मा.वि. गढमीरपुर बहादराबाद को शामिल किया है। जनपद में दो संकलन केन्द्र मुख्य संकलन केन्द्र के.एल.डीएवी इंटर कॉलेज रूड़की एवं उप संकलन केन्द्र जीजीआईसी ज्वालापुर में बनाए जायेंगे।
बैठक में वैक्तिक सहायक सुदेश कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद बज्रपाल सिंह राठौर, लक्सर के विनोद कुमार, रूड़की की आंकाक्षा राठोर, एएसपी सदर जितेन्द्र चौधरी एवं प्रधानाचार्य लोकेन्द्र अंतवाल सहित केन्द्र व्यवस्थापक एवं अध्यापक उपस्थित थे।

More Stories
उत्तराखंड एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग व क्रिप्टो ऐप के जरिए करोड़ों ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड लविश चौधरी के 2 शातिर गिरफ्तार; एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर ताबड़तोड़ दबिश…
कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…
कुंभ-2027: अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया घाटों और हाथीपुल का निरीक्षण, गंगा नहर बंदी का अधिकतम उपयोग कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, हरकी पैड़ी से लेकर विष्णुघाट, कुशावर्त और मालवीय द्वीप तक पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर…