रुड़की। ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने रुड़की के अपना मेडिकल स्टोर पर सोमवार को छापेमारी की। इस दौरान स्टोर से एक्सपायरी डेट की कई दवाईयां अन्य उचित दवाईयों के साथ मिली। टीम ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए स्टोर को तत्काल प्रभाव से बंद कराया।
ड्रग इंस्पेक्टर हरिद्वार अनीता भारती ने बताया कि अपना मेडिकल स्टोर द्वारा हाल ही में एक मरीज को बुखार होने के दौरान पेरासिटामोल समेत एक और अन्य दवाई दी गई। दवाई खाने के बाद जब मरीज की तयीबत में सुधार नहीं हुई तो उन्होंने दवाई की एक्सपायरी को चेक किया। इस दौरान पता चला कि ये दवा छह माह पहले एक्सपायर हो चुकी है। जिसके बाद मरीज ने ड्रग इंस्पेक्टर से इसकी शिकायत की। इसी क्रम में सोमवार को अनीता भारती रुड़की पहुंची और स्टोर में छापेमारी की। अनीता भारती ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान स्टोर से कई ऐसी दवाईयां मिली हैं जो एक्सपायर हो गई हैं और अन्य सही दवाईयों के साथ इसको रखा गया था। बताया कि नियमानुसार अगर कोई दवाई एक्सपायर हो जाती है तो उसे स्टोर के एक कोने में सेल्फ रैक में उसे रखा जाता है। जबकि यहां मिश्रित दवाईयों के साथ ही एक्सपायरी दवाईयों को रखा गया था। दुकान संचालक की लापरवाही मानते हुए स्टोर को बंद करा दिया।
ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने रुड़की के मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर दौरान मिली एक्सपायरी डेट की कई दवाईयां….सख्ती से कार्रवाई करते हुए स्टोर को तत्काल कराया गया बन्द….मरीज को दी गई थी एक्सपायरी दवा….

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,