मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार आकांशा कोण्डे द्वारा नारसन विकास खंड का निरीक्षण किया गया जिसमें केंद्र सरकार द्वारा कराए जा रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बेघर लोगों के सर्वे पर विशेष ध्यान दिया गया ।
आपको बता दे सीडीओ ने इस दौरान योजना में कर्मचारियों को सर्वे में आ रही परेशानियों को भी सुना और साथ ही सभी कर्मचारियों को सर्वे के कार्य को पूर्ण पारदर्शिता के साथ करने के कड़े निर्देश भी दिए गए । निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खंड से गैरहाजिर कर्मचारियों को लेकर गहरी नाराजगी जताई और गैरहाजिर कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी करने के आदेश विकास खंड अधिकारी को दिए।सीडीओ ने कहा कि ब्लॉक के अधिकारियों के द्वारा सरकारी योजना को लेकर आम जनता और अधिकारियों में प्रचार प्रसार की कमी होना और ब्लॉक के अधिकारियों के द्वारा किए गए कार्यों में बहुत सी कमियां पाई गई जिनको बैठक में चेक किया गया साथ ही सीडीओ ने ब्लॉक के सभी अधिकारियों को कार्यों में पाई गई त्रुटियों को सही और जल्द से जल्द ठीक करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने विकास खंड नारसन की पूरी बिल्डिंग का निरीक्षण भी किया ओर सभी विभागों में जाकर खासकर साफ सफाई को लेकर नाराजगी भी जताई ।
वहीं सीडीओ द्वारा सपना CLF के अंतर्गत आने वाले स्वस्तिक स्वयं सहायता समूह के द्वारा चलाए जा रहे मशरूम उत्पादन यूनिट का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया इस दौरान सीडीओ ने मशरूम यूनिट के उत्पादन और बिक्री पर भी समीक्षा की ओर आने वाले समय में मशरूम यूनिट को बड़े स्तर पर बढ़ाने के लिए भी रणनीति बनाने पर चर्चा की ।
मुख्य विकास अधिकारी आकांशा कोण्डे द्वारा नारसन विकास खंड का निरीक्षण कर….केंद्र सरकार द्वारा कराए जा रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बेघर लोगों के सर्वे पर विशेष ध्यान देने का कर्मचारियों को दिया निर्देश……

More Stories
लगातार चौथे दिन भी जारी रहा नगर पालिका शिवालिकनगर का अतिक्रमण हटाओ अभियान… पालिका टीम ने अवैध रूप से सरकारी संपत्तियों पर लगाए गए बैनर एवं होर्डिंग हटाए… सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए काउंटर, रेहड़ी/ठेले किए जब्त…
धोखाधड़ी के आरोपी को छुड़ाने के लिए यूपी पुलिस पर हमला…बाप को छुड़ाने के लिए बेटे ने दिखाई दबंगई, साथियों संग पुलिस वाहन पर किया हमला…ज्वालापुर पुलिस ने 3 आरोपी दबोचे, वाहन किए जब्त…
मनसा देवी हिल पहाड़ियाँ पर हो रहे भूस्खलन के उचित प्रबंधन को, उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र की टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण…