तनवीर अली हरिद्वार:–जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में सरहद पर अपना फर्ज निभाते हुए 11वीं गढ़वाल राइफल के 23 वर्षीय सतपुली, पौड़ी गढ़वाल निवासी मनदीप सिंह नेगी हुए शहीद।
देश के लिए लड़ते हुए उत्तराखंड के एक और जांबाज में अपनी जान दे दी। शहीद की अगले महीने शादी होनी थी लेकिन इससे पहले ही हंसते खेलते परिवार में मातम छा गया है।
पौड़ी जनपद के सकलानी पोखरा निवासी मनदीप सिंह नेगी की ड्यूटी इन दिनों जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में लगी हुई थी। मनदीप सिंह 11 वीं बटालियन में राइफलमैन के पद पर तैनात थे जो सरहद पर ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए हैं।
उनकी शहादत की सूचना उनके घर पर मिलने के बाद ही घर में मातम छा रखा है। मनदीप सिंह नेगी अपने पिता की इकलौती संतान है और अगले महीने ही उनका विवाह होना निश्चित हुआ है। गत वर्ष 2 माह की छुट्टी पर आए थे और उसी दौरान उनकी शादी भी तय की गई थी। इन दिनों पूरे घर में शादी की तैयारी चल रही थी जो अब मनदीप की शहादत के बाद अब माता में बदल गई हैं।
मनदीप का पार्थिव शरीर शनिवार तक देहरादून आने की संभावना है।
अगले माह होने थी शादी, मौत से घर मे छाया मातम
जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में सरहद पर अपना फर्ज निभाते हुए 11वीं गढ़वाल राइफल के 23 वर्षीय सतपुली, पौड़ी गढ़वाल निवासी मनदीप सिंह नेगी शहीद हो गए है।

More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,