पीएम श्री जीजीआईसी ज्वालापुर राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के सातवें दिन का प्रारंभ स्वयं सेविकाओं द्वारा एवं आसपास के लोगों द्वारा गंगा स्वच्छता की शपथ लेकर हुआ। शिविर के समापन समारोह का शुभारंभ पार्षदश्री आशुतोष चक्रपाणि संरक्षक आदर्श शिशु निकेतन श्री कृष्ण वीर चौहान जीजीआईसी की प्रधानाचार्य पीएम श्रीमती पूनम राणा तथा आगंतुक अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया समापन समारोह में सरस्वती वंदना गणेश वंदना ,गढ़वाली लोक नृत्य एवं नुक्कड़ नाटक की सुंदर प्रस्तुति की गई ।कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनु सिंह द्वारा इन सात दिवस में किए गए कार्यों की संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत की गई जिसमें छात्रों द्वारा डिजिटल सर्वे नमामि गंगे कार्यक्रम मलेरिया उन्मूलन पर नुक्कड़ नाटक नशाबंदी पर डोर टू डोर अभियान तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम मैं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्वच्छ भारत नमामि गंगे प्रमुख रहे कार्यक्रम का समापन खंड शिक्षा अधिकारी श्री बृजपाल सिंह राठौर जीके ऑन लाइन प्राप्त आशीष वचनों से हुआ।,शिविर में आए मुख्य अतिथियों के अपने आशीष वचनों से बच्चों को भविष्य में एक अच्छा 7नागरिक बनने की सीख दी पार्षद ने इन 7 दिनों में बच्चों के कार्य और व्यवहार की बहुत प्रशंसा की लगभग सभी स्वयंसेविकाओं को पुरस्कार मिले, कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण विशाखा ने किया कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्रीमती पूनम राणा ने एनएसएस के देव वाक्य मुझको नहीं आपको को अपने जीवन में चरितार्थ करने का बच्चों से आव्हान किया और समाज और समुदाय से जोड़कर काम करने का भी आग्रह किया
पीएम श्री जीजीआईसी ज्वालापुर में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन पर स्वयंसेवियों और स्थानीय लोगों ने गंगा की स्वच्छता की ली शपथ….समापन समारोह में दीप प्रज्वलन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए आयोजित…..

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,