कोतवाली रानीपुर,हरिद्वार पुलिस को मिली सफलता,12 घंटे के भीतर दबोचा मोबाइल झपट्टामार,घटना में प्रयुक्त बाइक व छीना गया मोबाइल बरामद,घटना में शामिल अन्य 02 साथियों की तलाश जारी।दिनांक 28.01.2025 को थाना रानीपुर पर वादी ऋतिक चौहान पुत्र राकेश निवासी रामधाम कालोनी रानीपुर हरिद्वार द्वारा 03 अज्ञात बाइक सवार अभियुक्तों के विरुद्ध वादी का मोबाइल छीनकर ले जाने के संबंध में कोतवाली रानीपुर पर मु0अ0सं0 41/25 धारा 304(2) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा ठोस सुरागरसी पतारसी कर सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करते हुए 12 घंटे के भीतर अभियुक्त शुभम उर्फ लूंगी पुत्र तेलूराम को नहर पटरी रोड पर जमालपुर खुर्द को जाने वाले तिराहे के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक व छीने गए मोबाइल के साथ दबोचा गया। घटना में शामिल अन्य 02 अभियुक्तों की तलाश जारी है।अभि0 के विरूद्ध धारा- 317(2), 3(5) बीएनएस की वृद्धि की गयी।*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-*
1- शुभम उर्फ लूंगी पुत्र तेलूराम निवासी कुएं के पास रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 23 वर्ष*बरामदगी-*
1- छीना गया मोबाइल फोन REALME
2- घटना में प्रयुक्त बाइक*पुलिस टीम-*
1- SHO रानीपुर कमल मोहन भण्डारी
2- उ0नि0 विकास रावत
3. अ0उ0नि0 नन्दकिशोर
4- हे0का0 गोपीचंद
5- कानि0 अर्जुन सिंह
6- कानि0 मन्जीत सिंह
रानीपुर पुलिस को मिली सफलता,12 घंटे में ही दबोचा मोबाइल झपट्टामार….घटना में प्रयुक्त बाइक व छीना गया मोबाइल किया बरामद…. घटना में शामिल 2 साथियों की तलाश जारी…..

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,