हरिद्वार। बिटिया फाउंडेशन भारत संस्था की एक बैठक 16 जनवरी 2025 को कनखल में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा हरिद्वार में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा सीमा सांख्यान ने संस्था के कार्यों और उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि बिटिया फाउंडेशन भारत संस्था महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करते हुए सदैव उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहती है। संस्था के कार्यो में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ प्रताड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता प्रदान करना भी शामिल है।
बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा अगले तीन माह में हरिद्वार के स्कूल-कॉलेज,महिला मंडलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में नशा विरोधी एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक मदान,प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज राज चौहान,कोषाध्यक्ष पारस राजा,सचिव कपिल मेहता,सह सचिव विजय कुमार बंसल,कोऑर्डिनेटर मनीषा सूरी,मीडिया कोऑर्डिनेटर मुरली शर्मा,कार्यकारिणी सदस्य विनय शर्मा,नवीन शर्मा,हरिद्वार जिलाध्यक्ष आरती मेहता और जिला सचिव जिया चौधरी उपस्थित रहे।

More Stories
चारधाम यात्रा और पर्यटकों की भारी भीड़ के हरिद्वार में फर्जी ट्रैवल एजेंसियों पर परिवहन विभाग का ‘प्रहार’: बिना लाइसेंस संचालित केंद्रों पर सघन छापेमारी कर कसी नकेल।
बहादराबाद में तीन दिवसीय जिला स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शानदार आगाज, पहले दिन 135 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने किया शिविर का उद्घाटन,
बहादराबाद में तीन दिवसीय जिला स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शानदार आगाज, पहले दिन 135 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने किया शिविर का उद्घाटन,