हरिद्वार पुलिस,सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत पर सिडकुल क्षेत्र में पहुंची हरिद्वार पुलिस,CO सदर नताशा सिंह की उपस्थिति में सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु कार्यशाला आयोजित,इंडस्ट्रियल कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा के लिए किया जागरूक,कार्यशाला में सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का लिया संकल्प,तत्पश्चात वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर टेप,
आज दिनांक 11/01/25 को सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत पर सीओ सदर नताशा सिंह की उपस्थिति में सीपीयू व ट्रैफिक पुलिस द्वारा Cirby कंपनी में जाकर सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु कार्यशाला आयोजित की गई।
आयोजित कार्यशाला में CO सदर द्वारा कार्यशाला में उपस्थित सभी लोगों को यातायात के नियमों, वाहन निर्धारित स्पीड के अनुसार ही चलाने व वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का उपयोग न करने सहित विभिन्न प्रकार के यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया साथ ही कंपनी कर्मचारियों, ड्राइवरों व स्टाफ को सडक़ सुरक्षा जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई।
तत्पश्चात कंपनी के वाहनों, कर्मचारियों की बाईकों व हेलमेट पर पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए जिस से कोहरे में वाहनों की विजिबिलिटी बनी रहे।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,