हरिद्वार में हो रहे निकाय चुनाव को लेकर नामांकन का दौर जारी रहा,हरिद्वार की शिवालिक नगर पालिका से बहुजन समाज पार्टी आलाकमान ने सभासद पद के उम्मीदवार समीर पर अपना भरोसा जताया। रोशनाबाद कलेक्ट्रेट में समीर ने वार्ड नम्बर 4से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके कई साथी और समर्थक भी मौजूद रहे।
इस मौके पर समीर ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास किया है ।उसके लिए में पार्टी आला कमान और सभी नेताओं का आभार व्यक्त करता हूँ। साथ ही कहा कि वार्ड की जनता के लिए में हमेशा विकास कार्य करूँगा ।भाजपा सभासद और सरकार ने शिवालिक नगर के लिए आज तक कुछ नही किया है।जीतने के बाद मेरी पहली प्राथमिकता यही होगी कि रुके हुए विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करूँ।
समीर,बहुजन समाज पार्टी,सभासद प्रतियासी,
शिवालिक नगर पालिका हरिद्वार।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,