ग्राम बनबसा के श्री गणेश सिंह राणा को वीरता पदक से सम्मानित किया गया
ग्राम बनबसा निवासी श्री गणेश सिंह राणा, सुपुत्र स्वर्गीय श्री नारायण सिंह राणा, को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के स्थापना दिवस पर देश के माननीय गृह मंत्री द्वारा वीरता के लिए एक साथ दूसरे एवं तीसरे पदक से सम्मानित किया गया। यह वीरता पदक श्री गणेश सिंह राणा को झारखंड के दुमका जिला व बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के बगहा के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में कुख्यात नक्सलियों से हुई आमने सामने के मुठभेड़ में नक्सलियों को मार गिराने के कारण उनकी वीरता एवं अदम्य साहस के कारण दिया गया है। इससे पहले भी श्री गणेश सिंह राणा को 26 जनवरी 2020 को राष्ट्रपति का वीरता पदक दिया जा चुका है और एस एस बी महानिदेशक का स्वर्ण पदक, स्वर्ण पदक एक स्टार, स्वर्ण पदक दो स्टार व महानिदेशक प्रशंसा पत्र से कई बार नवाजा जा चुका है।
श्री गणेश राणा की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे गांव बनबसा और जिले के लिए गर्व और खुशी का विषय है। उनकी इस वीरता और समर्पण ने न केवल क्षेत्र का नाम रोशन किया है, बल्कि यह युवाओं के लिए एक प्रेरणा भी है। श्री गणेश सिंह राणा की 10वी की शिक्षा डेविड पेंटर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग़ुदमी बनबसा एवं 12वीं शारदा इंटर कॉलेज बनबसा से किया है।
श्री गणेश राणा को यह सम्मान उनकी अदम्य साहस, निष्ठा और सेवा भाव के लिए प्रदान किया गया। इस गौरवशाली अवसर पर उनके परिवार, गांववासियों और जिले के लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस सम्मान पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि श्री गणेश राणा की यह उपलब्धि समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है

More Stories
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
ग्राम पंचायत अकोढ़ा खुर्द में लाखों रुपये के विकास कार्यों में अनियमितता उजागर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ग्राम प्रधान बसंती देवी को पद से हटाने के दिए आदेश,