तनवीर अली हरिद्वार।
सिडकुल पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को किया गिरफ्तार।
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर द्रव्य और मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी रोकने को जनपद में चलाए जा रहे अभियान में हरिद्वार के सिडकुल थाना पुलिस ने दो लोगों के पास से स्मैक बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने दूसरे लोगों के बारे में अहम जानकारी दी है। इसके बाद पुलिस ने उनकी धरपकड़ शुरू कर दी है। पहले मामले में पुलिस ने राजा बिस्कुट चौक के पास मोनू पुत्र रमन निवासी भंवरा कला मुज्जफरनगर यूपी हाल निवासी राम नगर कॉलोनी डेंसो चौक सिडकुल के कब्जे से 15 ग्राम स्मैक बरामद की गई। आरोपी ने बताया कि उसने ये स्मैक अनित पाल से खरीदी थी और अपने दोस्त अश्वनी के साथ सिडकुल के कर्मचारियों को बेचता था। पुलिस ने अनित पाल और अश्वनी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज जैल भेज दिया है।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,