बहुचर्चित बालाजी ज्वेलर्स शोरूम डकैती कांड के फरार चल रहे गैंग लीडर मास्टर माइंड सुभाष कराटे के परिवार पर ज्वालापुर पुलिस ने शिकंजा कसा है। डकैती की वारदात की योजना में शामिल होने के आरोप में ज्वालापुर पुलिस ने मास्टर माइंड की पत्नी, चाचा और ताऊ को गिरफ्तार कर लिया है। मास्टर माइंड सुभाष कराटे की तलाश मेंपुलिस जुटी हुई है। एक सितंबर को चंद्राचार्य चौक क्षेत्र में बालाजी ज्वेलर्स शोरूम में दिनदहाड़े डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया था। हथियारबंद बदमाश महज बारह मिनट में करोड़ों के जेवरात लूटकर फरार हो गए थे। शोरूम स्वामी अतुल गुप्ता पर फायर भी किया गया था। अथक प्रयास के बाद हरिद्वार पुलिस की टीम ने बहादराबाद क्षेत्र में वारदात में शामिल रहे एक आरोपी सतेंद्र उर्फ लकी निवासी मुक्तसर पंजाब को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था। उसके कब्जे से लूटे गए जेवरात बरामद हुए थे।
बालाजी jewellers डकैती की विवेचना में प्रकाश में आए अभियुक्तों को माननीय न्यायालय से जारी NBW पर किया गिरफ्तार,ज्वालापुर पुलिस द्वारा किया गया दिल्ली से गिरफ्तार,मुख्य आरोपी सुभाष उर्फ राहुल की पत्नी सहित चाचा ताऊ को दिल्ली से किया गिरफ्तार।
हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत श्री बालाजी ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हथियार बंद बदमाशों द्वारा डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार बदमाशों की चुनौती को स्वीकार कर पुलिस टीमो द्वारा डकैती में शामिल 03 अभियुक्त गण 1-गुरदीप सिंह 2-जयदीप सिंह 3-अमनदीप काम्वोज को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है व एक बदमाश सत्येंद्र पाल पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।
*डकैती में शामिल अन्य/मुख्य आरोपी सुभाष की लगातार तलाश जारी है।*
आज दिनांक 04/11/2024 को विवेचना में प्रकाश मे आए 05 अन्य अभियुक्त गण की तालाश हेतु लगातार संभावित स्थानों पर दविश/कड़ी सुराग राशि पता रसी कर उक्त के क्रम में अभियुक्त गण 1-शिवानी पत्नी सुभाष निवासी रेलवे कॉलोनी सकुर बस्ती थाना रानी बाग दिल्ली 2-प्रवीण पुत्र राजाराम निवासी थाना सुल्तानपुरी दिल्ली 3-विक्रम कुमार पुत्र राजा राम निवासी उपरोक्त को दिल्ली सुल्तानपुरी से माननीय न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तार वारंट के अनुपालन में गिरफ्तार किया गया।
बाद आवश्यक कार्रवाई कर आज ही अभियुक्त गणो को माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा।
*नाम पता अभियुक्त गण*
1-शिवानी पत्नी सुभाष निवासी रेलवे कॉलोनी संकुर बस्ती दिल्ली थाना रानी बाग उम्र 30 वर्ष
2-प्रवीण पुत्र राजाराम निवासी सुल्तानपुरी दिल्ली थाना सुल्तानपुरी उम्र 45 वर्ष
3-विक्रम पुत्र राजा राम निवासी उपरोक्त उम्र 56 वर्ष
पुलिस टीम में,
1-उप निरीक्षक रविंद्र जोशी
2-का0 संदीप कुमार
3-म0का0 जयमाला
*CIU*
1-हेड कांस्टेबल विवेक यादव
2-का0 नरेंद्र शामिल रहें।
More Stories
सिडकुल पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की कार्यवाही… HMT ग्रांड होटल पर की गई छापेमारी में…चार महिलाएं तीन पुरुष दबोचे…होटल की आड़ में चलाया जाए रहा था देह व्यापार का धंधा….धंधे का मुख्य खिलाड़ी होटल संचालक फरार….तलाश में जुटी पुलिस….
जिले के दो राशन की दुकानों के लाइसेंस किए गए निरस्त….राशन डीलरों के खिलाफ पाई गई अनिमित्ताएँ….डीलर सतेंद्र कुमार विक्रेता ज्वालापुर और डीलर नवदीप कुमार शर्मा ग्राम सकौती ब्लॉक नारसन के लाइसेंस को जिला अधिकारी ने कर दिया निरस्त….
ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ उत्तराखंड के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मनोज धनगर ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से मुलाकात कर धनगर समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों पर की चर्चा….. स्वामी यतीश्वरानंद ने मनोज धनगर को मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं…..