SSP हरिद्वार के शॉर्प नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने हासिल की एक और बड़ी सफलता*
कनखल क्षेत्र में वर्ष 2023 के चर्चित अशोक चड्ढा हत्या काण्ड के फरार आरोपी को दबोचा,बीते वर्ष लूट के मकसद से सेवाश्रम में घुसे अभियुक्तों ने की थी बुजुर्ग की हत्या*
*सेवाश्रम से बाहर निकाले गए युवकों ने साथियों संग मिलकर दिया था वारदात को अंजाम*
*फरार दीपक उर्फ कोती पर ₹5000/- का इनाम था घोषित, लगातार 01 वर्ष से चल रहा था फरार*
*हत्या सहित डकैती प्रकरण के 05 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल*
*ये था घटनाक्रम-*
दिनांक 11.09.2023 की देर शाम कनखल के बैरागी कैंप में रिटायर्ड सिंचाई कर्मचारी की गला रेतकर हत्या की खबर मिलने पर तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक अशोक चढ्डा द्वारा सेवानिवृत्त होने के पश्चात बैरागी कैंप क्षेत्र में सेवाश्रम बनाया गया था जहां यात्रियों और कामगारों को किराये पर कमरे दिए जाते थे। मृतक का खून से सना हुआ शव बाथरुम में पड़ा हुआ था। मृतक की पुत्री द्वारा थाना कनखल पर दी गई शिकायत के आधार पर मु0अ0स0321/23 धारा 302 भादवि पंजीकृत कराया गया था।
*अथक मेहनत के दम पर हुआ था ब्लाइंड मर्डर का खुलासा-*
आई.पी.एस. प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा बतौर एसएसपी जनपद का चार्ज ग्रहण करने के कुछ दिनों पहले ही घटित इस वारदात के सम्बन्ध में पूछे जा रहे सवालों का बाखूबी जवाब देते हुए हरिद्वार पुलिस ने समर्थ नेतृत्व की सार्थकता को सिद्ध करते हुए वारदात के महज 04 दिनों के भीतर वारदात में शामिल 05 आरोपियों को दबोचने में सफलता हासिल की थी व मृतक की चैक बुक, नगदी, पाठल व खून से सने कपड़े बरामद किए थे। पकड़ में आए सभी आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया था।
*आरोपी दीपक पर ₹5000/- का इनाम था घोषित-*
प्रकरण में प्रकाश में आया शेष एक आरोपी दीपक उर्फ कोती की गिरफ्तारी हेतु काफी प्रयास किये गये लेकिन आरोपी का अपना मकान न होने व लगातार बदल बदलकर अलग-अलग जगह किराये के कमरों ने रहने की वजह से उसे पकडना चुनौती बना हुआ था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा पर ₹5000/- के इनाम की घोषणा की गयी।
*प्रयास रहे सफल, आखिरकार मिली सफलता-*
लगातार किए जा रहे प्रयासों एवं मुखबिर तंत्र को एक्टिव रखने के फलस्वरूप थाना कनखल पुलिस ने दिनांक 04.10.2024 को आरोपी दीपक को कृपाल नगर आश्रम के निकट से दबोचने में कामयाबी हासिल की। पकड़ में आए दीपक के कब्जे से मृतक अशोक चड्ठा से लूटा हुआ मोबाईल फोन भी बरामद किया गया । विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*पकड़े गए आरोपी का विवरण-*
दीपक उर्फ कोती पुत्र धन सिहं उर्फ इदम सिहं निवासी आर्यनगर लाल मन्दिर को0 ज्वालापुर हाल नि0 हेतमपुर थाना सिडकुल हरिद्वार
*आपराधिक इतिहास-*
1- मु0अ0सं0- 196/2021 धारा 379 भा.द.वि. (थाना डोईवाला जनपद देहरादून)
2- मु0अ0स0 321/23 धारा 302/396/412/201/34 भादवि (थाना कनखल)
*बरामदगी-*
मृतक से लूटा हुआ स्मार्ट मोबाईल फोन
*पुलिस टीम में,
1- थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल
2- उ0 नि0 चरण सिहं चौहान
3- हे0कांस0 सन्नी सिंह
4- का0 सतेन्द्र रावत
5- का0 उमेद सिहं शामिल रहें।

More Stories
राज्य अतिथि गृह नैनीताल में जिले के प्रभारी सचिव चंद्रेश यादव ने जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की…. अधिकारियों को जनोपयोगी योजनाओं का लाभ समय पर जनता को उपलब्ध कराने के दिए निर्देश….
लगातार चौथे दिन भी जारी रहा नगर पालिका शिवालिकनगर का अतिक्रमण हटाओ अभियान… पालिका टीम ने अवैध रूप से सरकारी संपत्तियों पर लगाए गए बैनर एवं होर्डिंग हटाए… सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए काउंटर, रेहड़ी/ठेले किए जब्त…
धोखाधड़ी के आरोपी को छुड़ाने के लिए यूपी पुलिस पर हमला…बाप को छुड़ाने के लिए बेटे ने दिखाई दबंगई, साथियों संग पुलिस वाहन पर किया हमला…ज्वालापुर पुलिस ने 3 आरोपी दबोचे, वाहन किए जब्त…