अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, आठ बाइक और एक ई-रिक्शा बरामद।
हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों से विभिन्न स्थानों से चोरी की आठ बाइकें और एक ई-रिक्शा बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपियों में से एक हत्या के प्रयास के मामले में पहले भी जेल जा चुका है।
पुलिस के अनुसार, रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान पथरी रोह पुल तिराहे पर दो बाइक सवार संदिग्धों को रोककर पूछताछ की गई, जिसमें उनके पास चोरी की गई बाइकें मिलीं। इन बाइकों के संबंध में गाजीपुर, दिल्ली और भिवानी सदर, हरियाणा थानों में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपितों की निशानदेही पर चोरी की छह अन्य बाइकें भी बरामद की गईं।
पकड़े गए आरोपित अमन कुमार और अंकित, दोनों सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के निवासी हैं। अमन पहले हत्या के प्रयास के मामले में जेल जा चुका है। दोनों शातिर वाहन चोर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से आसानी से लॉक खुलने वाली स्प्लेंडर और पुरानी बाइकें चोरी करते थे। चोरी के बाद ये वाहनों की नंबर प्लेट नहर में फेंक देते थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए वाहन चुराते थे।पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
*
अपराध करने का तरीका*
दोनो अभियुक्त शातिर किस्म के हैं दोनो दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश व हरिद्वार जैसे शहरों में भीड़ भाड़ वाली जगहों से वाहन चुराते थे। ज्यादातर स्प्लेंडर बाइक व पुरानी बाइक जिनके लॉक आसानी से खुल जाते हैं उनको टारगेट करते थे व चुराए वाहनों के नंबर प्लेट नहर में फेंक देते थे।
*कितने पढ़े लिखे हैं आरोपी*
दोनो अभियुक्त 12वीं फेल हैं। अभियुक्त अंकित आईटीआई का छात्र है। अमन उपरोक्त द्वारा थाना नकुड जिला सहारनपुर से वर्ष 2022 में हत्या के प्रयास में भी जेल गया है जो जमानत पर बाहर आया था।
*सामने आई वाहन चोरी की वजह*
दोनो आरोपी नशे के आदी हैं दोनो की आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण दोनो अपनी नशे की लत पूरी करने व अपने महंगे शौक पूरा करने के लिए वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
*बरामद वाहनों का विवरण*
अभियुक्तों से कुल 08 मोटर साइकिलें व 01 ई रिक्शा बरामद किया गया। जिनमें से एक बाइक गाजीपुर दिल्ली, दूसरी भिवानी हरियाणा व तीसरी यमुनानगर हरियाणा व ई रिक्शा कोतवाली नगर हरिद्वार से सम्बन्धित है। अन्य चोरी की मोटर साइकिलों के बारे में जानकारी ली जा रही है।
अभि0 के विरूद्ध धारा 303(2), 3(5), 317(2) B.N.S, 379, 411,34 भा0द0वि0 व 35/106 बी0एन0एस0 की बढोत्तरी की गयी।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1- अमन कुमार पुत्र स्व0 रमेश चंद निवासी ग्राम अबाक्करपुर थाना नकुड जनपद सहारनपुर उ0प्र0
2- अंकित पुत्र वकील निवासी ग्राम साल्हापुर थाना नकुड जनपद सहारनपुर उ0प्र0
*बरामदगी-*
1- स्पलैण्डर प्लस चेसिस नम्बर-MBLHA10BWFHK56469 व इंजन नम्बर- A10EWFHK06335- *(मु0अ0सं0-021287/24 धारा-305(B) B.N.S थाना-ई पुलिस स्टेशन गाजीपुर दिल्ली)*
2- मो0सा0 होंडा लिवो चेसिस नम्बर-ME4JC71ADKG00313 व इंजन नम्बर-JC71EG0007070-
*(मु0अ0सं0-0387 /2024 धारा 379 भादवि थाना-भिवानी सदर, हरियाणा)*
3-मो.सा. स्पलेण्डर प्लस चेसिस नम्बर MBLHA10EZB9M07989 व इंजन नम्बर-HA10EFB9M10124 रजि0 नम्बर HR02Z8198 – *(थाना यमुनानगर सिटी हरियाणा के मु.अ.सं 779/23 धारा 379 भादवि)*
4- मो.सा. स्पलेण्डर प्लस चेसिस नम्बर MBLHA10EJ99B10943 व इंजन नम्बर-HA10EA99B19571 रजि0 नम्बर HR711923
5- मो.सा. स्पलेण्डर प्लस रंग काला चेसिस नम्बर 05B16C13313 व इंजन नम्बर-05B15M13197 रजि0 नम्बर UP 11 N 6672
6- मो.सा. स्पलेण्डर प्लस रंग काला चेसिस नम्बर MBLHA10BWFHL21798 व इंजन नम्बर-HA10EWFHL37046 रजि0 नम्बर HR 02 AH 4396
7- मो.सा. स्पलेण्डर प्लस रंग काला चेसिस नम्बर MBLHA10EJ8GK06948 व इंजन नम्बर-HA10EA8GK07495 रजि0 नम्बर HR06S6774
8- मो.सा. स्पलेण्डर प्लस रंग नीला काला चेचीज नम्बर MBLHAW11BMHJ55798 व इंजन नम्बर-01H18M02288
9- ई- रिक्शा UK 08 ER 6821 चेसिस नंबर M22YCESU22L004407 व इंजन नं YCSUN04407- *(मु.अ.सं. 801/24 धारा 303(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार)*
*पुलिस टीम में,
1- SHO रानीपुर कमल मोहन भण्डारी
2- व0उ0नि0 नितिन चौहान
3- उ0नि0 विकास रावत
4- उ0नि0 अमित नौटियाल
5- हे0का0 28 गोपीचन्द
6- का0 1158 राजेन्द्र रौतेला
7- का0 489 हरीश राणा
8- का0 1329 दीप गौड शामिल रहें।

More Stories
राज्य अतिथि गृह नैनीताल में जिले के प्रभारी सचिव चंद्रेश यादव ने जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की…. अधिकारियों को जनोपयोगी योजनाओं का लाभ समय पर जनता को उपलब्ध कराने के दिए निर्देश….
लगातार चौथे दिन भी जारी रहा नगर पालिका शिवालिकनगर का अतिक्रमण हटाओ अभियान… पालिका टीम ने अवैध रूप से सरकारी संपत्तियों पर लगाए गए बैनर एवं होर्डिंग हटाए… सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए काउंटर, रेहड़ी/ठेले किए जब्त…
धोखाधड़ी के आरोपी को छुड़ाने के लिए यूपी पुलिस पर हमला…बाप को छुड़ाने के लिए बेटे ने दिखाई दबंगई, साथियों संग पुलिस वाहन पर किया हमला…ज्वालापुर पुलिस ने 3 आरोपी दबोचे, वाहन किए जब्त…