दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में चल रहे चार दिवसीय सी.बी.एस.ई, क्लस्टर (19) बैडमिंटन के तीसरे दिन खिलाड़ियों का जोश चरम पर*
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर हरिद्वार में चार दिवसीय सी.बी.एस.ई. क्लस्टर(19) बैडमिंटन चैंपियनशिप टूर्नामेंट के तीसरे दिन खिलाड़ियों का जोश व उत्साह देखते ही बन रहा है। नोएडा एवं देहरादून जोन के 300 स्कूलों से 2000 से अधिक अंडर-14 अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग के खिलाड़ी सुबह से रात तक लगातार अपने फिक्सचर सेट के अनुसार मैच खेल कर अगल चरण के लिए अपना स्थान बना रहे हैं। डीपीएस रानीपुर के तीनों व रौशनाबाद के चारो कोर्ट पर अब तक लगभग उत्तराखण्ड बैडमिंटन ऐसोशिएशन के निर्णायक मण्डल की देख-रेख में 400 से अधिक मैच खेले गए जिसमें देहरादून रीजन की लगभग 23 टीमें और नोएडा रीजन की 39 टीमें (कुल 62 टीमें) बैडमिंटन के तीसरेे राउंड में पहुॅंची, जिसमें बाल भारती नोएडा नालंदा वर्ल्ड स्कूल, केएल इंटरनेशनल मेरठ, पुलिस मॉडर्न स्कूल मेरठ, विद्या ज्ञान स्कूल बुलंदशहर, पेसिफिक वर्ल्ड स्कूल जीबी नगर, विद्या ग्लोबल स्कूल मेरठ आदि ने अगले चरण के लिए अपना स्थान बनाया साथ चौथे राउंड में पहुॅंचने वाली कुछ टीमों के नाम इस प्रकार हैं—
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर, सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल ब्राह्मण वाला देहरादून, न्यू सत्यम एकेडमी रामबाग रोड चंदौसी संभल, गायत्री पब्लिक स्कूल शास्त्रीपुरम आगरा, मदरलैंड पब्लिक स्कूल शामली, रेयान इंटरनेशनल स्कूल मिश्रीपुर सीतापुर शाहजहांपुर, आर्मी पब्लिक स्कूल मथुरा कैंट, दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनगर एक्सटेंशन मेरठ रोड गाजियाबाद, आर्य अकैडमी इंटरनेशनल स्कूल ए टू जेड रोड मुजफ्फरनगर, राजीव इंटरनेशनल स्कूल शक्तिकारा मथुरा, सेंट सीएफ एंड्ररूस स्कूल पीलीपोखर आगरा , पी लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 2, 126 नोएडा गाजियाबाद, सेंट मैरी एस कान्वेंट स्कूल गजरौला जेपी नगर, श्री राम सेंटेनियल स्कूल दयालबाग आगरा, दून पब्लिक स्कूल आगरा रोड हाथरस, रेडियंट पब्लिक स्कूल ननौता सहारनपुर, दिल्ली पब्लिक स्कूल इंदिरापुरम गाजियाबाद, किड्स कॉर्नर हैप्पी सीनियर स्कूल फिरोजाबाद, विश्व भारती पब्लिक स्कूल कोली अलीगढ़, सत्याकाम इंटरनेशनल स्कूल लोहिया नगर मेरठ, ब्राइट स्टार्ट इंटरनेशनल अकैडमी जयपुर, केएल इंटरनेशनल स्कूल सोमनाथ विहार गढ़ रोड मेरठ, बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल चमन श्री संभल यूपी, यूपी जियों इंटरनैशनल नगवान रोड मखदुमपुर, फादरसन पब्लिक स्कूल चांदपुर बिजनौर, बलूनी पब्लिक स्कूल तिवारी विकास नगर देहरादून उत्तराखंड।
प्रधानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने बताया कि चौथे चरणों के पश्चात आज देर रात तक टीमें प्रीक्वाटर के बाद क्वाटर फाईनल में अपनी जगह सुनिश्चित करेंगी तथा कल सेमीफाईनल तथा फाईनल मुकाबले होंगे। कल दोपहर बाद विजेताओं की घोषणा के साथ सी.बी.एस.ई. क्लस्टर(19) बैडमिंटन चैंपियनशिप टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह का भी आयोजन किया जाएगा।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार में बहादराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली दवाओं की तस्करी कर रहे दो तस्करों को भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल और टैबलेट के साथ किया गिरफ्तार, कार को किया जब्त, नशे के सौदागरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का लगातार कसता जा रहा शिकंजा,
चारधाम यात्रा और पर्यटकों की भारी भीड़ के हरिद्वार में फर्जी ट्रैवल एजेंसियों पर परिवहन विभाग का ‘प्रहार’: बिना लाइसेंस संचालित केंद्रों पर सघन छापेमारी कर कसी नकेल।
बहादराबाद में तीन दिवसीय जिला स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शानदार आगाज, पहले दिन 135 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने किया शिविर का उद्घाटन,