दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर चार दिवसीय सी.बी.एस.ई, क्लस्टर (19) बैडमिंटन,चैंपियनशीप आज से शुरू।
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर हरिद्वार में चार दिवसीय सी.बी.एस.ई. क्लस्टर (19) बैडमिंटन चैंपियनशिप टूर्नामेंट आज से शुरू हो गया। इस सीबीएसई क्लस्टर बैडमिंटन टूर्नामेंट में नोयडा एवं देहरादून जोन के 300 स्कूलों से 2000 से अधिक अंडर-14 अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
मैचों के समय एवं प्रतिस्पर्धा निर्धारण के लिए कल देर रात टूर्नामेंट फिक्सचर मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें जिसमें मैच के ऑब्जर्वर अजय चौहान और सीबीएसई के तकनीकी प्रतिनिधि सुशील कुमार ने सभी प्रतिभागी टीमों के कोचों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उनके सवालों का समाधान कर
फिक्सचर सेट प्रकाशित किया।
21 सितंबर देर शाम तक लगभग 279 नॉकआउट मैच पहले राउंड में खेले गए, जिसमें 150 मैच डीपीएस रानीपुर में तथा 129 मैच रोशनाबाद स्टेडियम कोर्ट में उत्तराखण्ड बैडमिंटन ऐसोशिएशन के निर्णायक मण्डल की देख रेख मे खेले गए।
सीबीएसई की इस क्लस्टर स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेकर सभी बच्चे काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं। डी.पी.एस. रानीपुर के प्रधानाचार्य डॉक्टर अनुपम जग्गा जी ने बताया कि सीबीएसई क्लस्टर टूर्नामेंट का उद्देश्य देश के विभिन्न छात्र-छात्राओं को विभिन्न खेलो में अपनी प्रतिभा दिखाने का एक अवसर प्रदान करना है जिससे उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को दिखाने की नीव रखने का अवसर मिलता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ प्रदान की।
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में चार दिवसीय सी0बी0एस0ई0 क्लस्टर (19) बैडमिंटन चैंपियनशिप टूर्नामेंट की हुई शुरुआत….टूर्नामेंट में नोयडा एवं देहरादून जोन के 300 स्कूलों से 2000 से अधिक अंडर-14 अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग के खिलाड़ी ले रहे हैं भाग…..

More Stories
ऑपरेशन प्रहार में बहादराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली दवाओं की तस्करी कर रहे दो तस्करों को भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल और टैबलेट के साथ किया गिरफ्तार, कार को किया जब्त, नशे के सौदागरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का लगातार कसता जा रहा शिकंजा,
चारधाम यात्रा और पर्यटकों की भारी भीड़ के हरिद्वार में फर्जी ट्रैवल एजेंसियों पर परिवहन विभाग का ‘प्रहार’: बिना लाइसेंस संचालित केंद्रों पर सघन छापेमारी कर कसी नकेल।
बहादराबाद में तीन दिवसीय जिला स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शानदार आगाज, पहले दिन 135 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने किया शिविर का उद्घाटन,