कोतवाली रानीपुर,निर्माणधीन अस्पताल में चोरी का 12 घंटे के भीतर खुलासा,01 आरोपी दबोचा, साथी की तलाश जारी,मजदूरों के सामान पर किया था हाथ साफ, चोरी का सामान बरामद*
दिनांक 07.09.2024 को वादी रहमान पुत्र राशिद नि0 जमालपुर कलां कनखल हरिद्वार द्वारा ए-ब्लॉक न्यू शिवालिक नगर में निर्माणाधीन अस्पताल में लगे मजदूरो का सामान चोरी करने पर अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 346/24 धारा 303(2) बी0एन0एस0 मुकदमा दर्ज कराया गया था।
जिसपर कार्यवाही करते हुए रानीपुर पुलिस द्वारा 12 घण्टे के भीतर ही चोरी का खुलासा करते हुए चोरी की घटना में शामिल 01 अभियुक्त पंकज कुमार पुत्र विनोद कुमारको टिहरी बिस्थापित रपटे के पास से बाइक के साथ दबोचा गया। साथी मौका देख कर फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त की निशांदेही पर चोरी का इण्डेन गैस सलेण्डर व एक लोहे की पानी की मोटर की बरामद की गई।
बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरूध धारा 317(2),61(2) बी0एन0एस0 की वृद्धि की गयी।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1- पंकज कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी गुघाल मंदिर के पास मोहल्ला पांडेवाला कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार उम्र 26 वर्ष
*बरामदगी-*
1- एक इण्डेन गैस सलेण्डर
2- एक पानी की मोटर
*पुलिस टीम-*
1. कमल मोहन भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर
2. उ0नि0 विकास रावत, कोतवाली रानीपुर
3. का0 963 दिग्पाल राणा, कोतवाली रानीपुर
4. का0 1085 सन्दीप तोमर, कोतवाली रानीपुर

More Stories
ऑपरेशन प्रहार में बहादराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली दवाओं की तस्करी कर रहे दो तस्करों को भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल और टैबलेट के साथ किया गिरफ्तार, कार को किया जब्त, नशे के सौदागरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का लगातार कसता जा रहा शिकंजा,
चारधाम यात्रा और पर्यटकों की भारी भीड़ के हरिद्वार में फर्जी ट्रैवल एजेंसियों पर परिवहन विभाग का ‘प्रहार’: बिना लाइसेंस संचालित केंद्रों पर सघन छापेमारी कर कसी नकेल।
बहादराबाद में तीन दिवसीय जिला स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शानदार आगाज, पहले दिन 135 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने किया शिविर का उद्घाटन,