थाना सिडकुल हरिद्वार,हरिद्वार पुलिस द्वारा नशा माफियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारीज़900 ग्राम अवैध गांजे के साथ 01 आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त में,आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी कई मुकदमें हैं पंजीकृत,
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में थाना सिडकुल पुलिस द्वारा दिनांक 30/08 2024 को नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में थाना सिडकुल पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र कृपाल स्कूल के पास ग्राउंड से चेकिंग के दौरान एक आरोपी को 900 ग्राम अवैध गांजा के साथ पकड़ लिया पकड़े जाने पर इसने अपना नाम पंकज पुत्र राजेंद्र निवासी रावली महदूद निकट पंचायत घर बताया।
*नाम पता आरोपी*
पंकज पुत्र राजेंद्र निवासी निकट पंचायत घर रावली महदूद थाना सिडकुल ।
*बरामदगी*
900 ग्राम अवैध गांजा बरामद।
*अभियुक्त का अपराधी इतिहास*
1. मुकदमा अपराध संख्या 116/16 धारा 60 आबकारी अधिनियम चालानी थाना सिडकुल।
2. मुकदमा अपराध संख्या 368 /17 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम चालानी थाना सिडकुल।
3. मुकदमा अपराध संख्या 392/18 धारा 60 आबकारी अधिनियम चालानी थाना सिडकुल।
4. मुकदमा अपराध संख्या 01/ 19 धारा गुंडा अधिनियम चालानी थाना सिडकुल।
5. मुकदमा अपराध संख्या 66/ 19 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम चालानी थाना सिडकुल।
6. मुकदमा अपराध संख्या 538/ 2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम चालानी थाना सिडकुल।
7. मुकदमा अपराध संख्या 167/ 2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट चालानी थाना सिडकुल।
*पुलिस टीम*
1 . उप निरीक्षक श्री अनिल बिष्ट
2. कांस्टेबल गजेंद्र प्रसाद
3. कांस्टेबल मनीष कुमार

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,