तनवीर अली हरिद्वार।
कावड़ मेले के दौरान विशेष पुलिस अधिकारी बनकर व्यवस्था बनाने में सहयोग करने वाले 40 SPO को…..सीओ सदर जितेंद्र मेहरा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर… उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दी शुभकामनाएं…..
कोतवाली रानीपुर,एस0पी0ओ0 का सम्मान कार्यक्रम आयोजित, ASP/CO सदर द्वारा प्रदान किए गए प्रशस्ति पत्र।
आज दिनांक 12.08.2024 को कोतवाली रानीपुर पर काँवड मेला-2024 के दौरान उत्कृष्ठ योगदान देने एवं थाना रानीपुर व सिडकुल क्षेत्रान्तर्गत पुलिस के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर चलने वाले 40 “विशेष पुलिस अधिकारी” (SPO) को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर जितेंद्र मेहरा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर विजय सिंह, थानाध्यक्ष सिडकुल मनोहर सिंह भण्डारी, व0उ0नि0 नितिन चौहान व अन्य चौकी प्रभारी उपस्थित हुये।
ASP/CO सदर द्वारा उपस्थित सभी एस0पी0ओ0 को भविष्य में भी इसी प्रकार के मेला त्यौहारो में पुलिस का सहयोग करने का आग्रह किया गया। इसके अतिरिक्त ASP/CO सदर महोदय द्वारा काँवड मेले के दौरान उत्कृष्ठ कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया ।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,