तनवीर अली हरिद्वार।
पुलिस लाइन हरिद्वार,तीज के अवसर पर हरिद्वार पुलिस ने आयोजित किया गया पहाड़ी गानों की धुन में रंगारंग कार्यक्रम,श्रीमती गुरमीत कौर बनी मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि की भूमिका में दिखी श्रीमती गीता धामी,श्रीमती सरिता डोबाल ने किया मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का शानदार स्वागत,महिला पुलिसकर्मी दिखी जोश में, पुलिस परिवार की महिलाओं ने लगाया डांस का तड़का*
*फूलों की बौछार के बीच महिलाओं ने लिया झूले का आनंद*
*रंगारंग कार्यक्रम के साथ साथ तीज 👑 क्वीन प्रतियोगिता का भी किया गया आयोजन*
कल शाम पुलिस लाइन हरिद्वार के बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित तीज महोत्सव में उत्तराखण्ड की प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर बतौर मुख्य अतिथि व उत्तराखण्ड के माननीय मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी विशिष्ट अतिथि के रुप में सम्मिलित हुई। एसएसपी हरिद्वार श्री प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की धर्मपत्नी एवं एसपी जीआरपी श्रीमती सरिता डोबाल द्वारा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। तत्पश्चात श्रीमती गुरमीत कौर व श्रीमती गीता धामी द्वारा दीप 🪔 प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को तीज पर्व की शुभकामनाएं देते हुए वर्तमान समय में प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं की अग्रणी भूमिका के बारे में बताया तथा कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही पुलिस परिवार की महिलाओं की सराहना की।
सांस्कृतिक संध्या के दौरान हरिद्वार पुलिस की महिला कर्मचारियों व आवासीय परिसर में निवासरत महिलाओं द्वारा बेहद मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुत किये गये। हर्षोल्लास के माहौल में अलग अलग क्षेत्रीय भाषाओं के प्रसिद्ध गानों पर प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत किए गये शानदार नृत्य देख दर्शक ताली बजाने पर मजबूर हो गये।
उत्साह के माहौल में आयोजित तीज क्वीन प्रतियोगिता में पुलिस लाइन परिवार से श्रीमती ज्योत्सना प्रथम, श्रीमती राधा द्वितीय एवं महिला आरक्षी भारती रावत तृतीय स्थान पर रहीं एवम वही मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम कु0 काजल द्वितीय स्थान कु0 जिया व तृतीय कु0 अंशिका रहीl
इस अवसर पर हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र से विधायक श्रीमती अनुपमा रावत, भगवानपुर विधायक श्रीमती ममता राकेश, सीओ सिटी श्रीमती जूही मनराल, सीओ लक्सर सुश्री निहारिका सेमवाल, सीओ बुग्गावाला/यातायात श्रीमती नताशा सिंह, श्रीमती लता सचदेवा, एडीजी प्रशासन उत्तराखण्ड की धर्मपत्नी श्रीमती अकांक्षा सिन्हा, एसएसपी देहरादून की धर्मपत्नी श्रीमती दीपाली सिंह, कमांडेंट 40 वाहिनी पीएसी की धर्मपत्नी श्रीमती रितू राय सहित न्यायपालिक हरिद्वार/ वन विभाग/ इंजिनियरिंग/ प्रशासन के महिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
गंगनहर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के तीन शातिर चोर दबोचे… चोरों के कब्जे से चोरी के 8 दोपहिया वाहन किए बरामद… एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में हुआ खुलासा…
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…. कार्यों में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई: मेलाधिकारी सोनिका,
एसएसपी नवनीत सिंह ने थाना बुग्गावाला का किया वार्षिक निरीक्षण…थाना परिसर, कर्मचारी बैरक की स्वच्छता व्यवस्था पर जताया संतोष, कार्यालय स्टाफ को दस्तावेज एवं रजिस्टरों को अपडेट रखने के दिए निर्देश…