दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर,
स्पीक मैके संस्था के तत्वाधान में दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में विश्व प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायिका मंजरी असनारे केलकर ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां।
आज दिनांक 8 अगस्त 2024 को दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में प्रसिद्ध संस्था स्पीक मैके द्वारा बच्चों के लिए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें देश की प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायिका मंजरी असनारे केलकर ने बच्चों के समक्ष भावविभोर प्रस्तुतियां देकर सभी दर्शकों का मन मोह लिया। विभिन्न रागों जैसे राग जौनपुरी, राग मल्हार की सुन्दर शास्त्रीय प्रस्तुतियों से बच्चे झूम उठे। गायिका मंजरी असनारे केलकर के साथ तबले पर श्री विनोद लेले तथा हारमोनयम पर दिनेश्वर सोनावाने की ओजपूर्ण संगत ने समा बांध दिया जिसे सुन कर बच्चों ने खुब तालियां बजाई तथा खुशी से झूम उठे।
गायिका मंजरी असनारे केलकर विद्यार्थियों को सम्बोंधित करते हुए कहा कि दुनिया भर में भारतीय शास्त्रीय सुना जाता है, शास्त्रीय संगीत मन एवं मस्तिष्क को शांति प्रदान करने का एक सशक्त माध्यम है जिससे मन की एकाग्रता को बढ़ाने एवं केन्द्रित करने में मदद मिलती है। बच्चों के प्रश्नों के उत्तर देते हुए उन्होने कहा कि उनकी प्रेरणा उनके माता पिता है तथा निरंतर अभ्यास तथा गुरूजनों एवं माता पिता के आशीर्वाद से किसी भी कला में निपुणता प्राप्त की जा सकती है।
प्रधानाचार्य डा0 अनुपम जग्गा ने सभी कलाकारों को स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा बधाई देते हुए बताया कि स्पीक मैके संस्था द्वारा इस प्रकार के आयोजन वास्तव में सराहनीय जो मंजरी असनारे केलकर जैसे विश्व प्रसिद्ध कलाकारों से बच्चो को रूबरू कराकर विद्यार्थियों एवं विद्यालयों को अपनी स्वर्णिम शास्त्रीय एवं लोकसांस्कृतिक धरोहरों से जोड़ने का कार्य कर रहें हैं। उन्होने सभी कलाकारों को स्मृति चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन एवं आभार प्रकट कर शुभकामनाएं दी।
——

More Stories
राज्य अतिथि गृह नैनीताल में जिले के प्रभारी सचिव चंद्रेश यादव ने जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की…. अधिकारियों को जनोपयोगी योजनाओं का लाभ समय पर जनता को उपलब्ध कराने के दिए निर्देश….
लगातार चौथे दिन भी जारी रहा नगर पालिका शिवालिकनगर का अतिक्रमण हटाओ अभियान… पालिका टीम ने अवैध रूप से सरकारी संपत्तियों पर लगाए गए बैनर एवं होर्डिंग हटाए… सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए काउंटर, रेहड़ी/ठेले किए जब्त…
धोखाधड़ी के आरोपी को छुड़ाने के लिए यूपी पुलिस पर हमला…बाप को छुड़ाने के लिए बेटे ने दिखाई दबंगई, साथियों संग पुलिस वाहन पर किया हमला…ज्वालापुर पुलिस ने 3 आरोपी दबोचे, वाहन किए जब्त…