तनवीर अली हरिद्वार।
हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित धर्म कांटे के पास एक 18 टायरा ट्रक भैंसो के झुंड पर पलट गया। हादसे में में दो भैंसों की दर्दनाक मौत हो गई।जबकि घायल हुए एक गाय को इलाज के लिए पशु अस्पताल भेजा गया हैं। हादसा होते ही ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक बहादराबाद में आज वन गुज्जर अपनी भैंसे चरा रहे थे। अचानक एक ट्रक भैंसो के झुंड पर पलट गया। ट्रक में पुराने टायरों का स्क्रैप भरा हुआ था। लोडेड ट्रक गिरते ही दो भैंसो की दबकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसा होते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और जाम की स्थिति बन गई।
सूचना मिलते ही बहादराबाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में पड़ी एक गाय को इलाज के लिए पशु चिकित्सालय पहुंचाया। हादसा होते ही ट्रक चालक फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जाम को खुलवा दिया गया है।
वन ग़ुज्जर जहूर हुसैन ने बताया कि उसकी मृतक भैंसो की कीमत तीन लाख है।जबकि ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी के मालिक से फोन पर वार्ता की है जो हरियाणा का निवासी है l जिसमें बड़ी मात्रा में पुराने टायर भरे हुए थे।भेंसो के मरने की खबर पर बड़ी संख्या में वन ग़ुज्जर घटना स्थल पर जमा हो गए जो अपनी भेंसो का हरज़ाना दिलाए जाने की मांग कर रहे हैं।
जहूर हुसैन,

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,