कोतवाली रानीपुर,रोड रेज और हत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी,कार व बाइक के आपस में भिड़ने पर हुआ था विवाद,कार सवार ने साथियों संग मिलकर बाइक सवार की बेसबॉल के डंडों से को थी मारपीट,बाइक सवार की दौराने उपचार हुई थी मृत्यु,
दिनांक 01.07.2024 को अनमोल शर्मा पुत्र राधेमोहन शर्मा निवासी राजीव नगर कालोनी कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार द्वारा वर्कर हास्टल के सामने मेन रोड पर बीएचईएल में वाहन कार संख्या HR51 CB 8701 के चालक द्वारा वादी के दोस्त नितेश झा पुत्र गोल्डन निवासी म0न0-112 विष्णुलोक कालोनी रानीपुर हरिद्वार उम्र 28 वर्ष की मो0सा0 पर टक्कर मारने पर आपसी कहा सुनी व झगडे में वाहन कार चालक अनुज चौधरी व कार में सवार तुषार चौधरी निवासीगण शिवालिक नगर व अन्य 02 अज्ञात व्यक्ति द्वारा बेस बाल के डण्डे से नितेश झा उपरोक्त के सिर पर चोट मार कर फरार होने संबंधी प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसपर कोतवाली रानीपुर पर मु0अ0सं0-262/24 धारा 279, 307, 323, 504 भादवि पंजीकृत किया गया था।
दिनांक 03.07.024 को नितेश झा उपरोक्त की दौराने उपचार एम्स अस्पताल दिल्ली में मृत्यु हो होने पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 307 के स्थान पर 304, 34 भादवि की वृद्वि की गई।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था।
अभियुक्त गणो की गिरफ्तारी हेतु ASP/CO सदर के निर्देशन में गठित टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज/CDR के अवलोकन, सुरागरसी पतारसी करते हुए दिनांक 02.08.024 को अभि0 अनुज चौधरी पुत्र जगपाल सिंह निवासी म0न0-59 ब्लाक बी टिहरी विस्थापित कालोनी रानीपुर हरिद्वार को जय गणेश इंजीनियरिंग इण्डस्ट्रीज औ0क्षे0 रानीपुर से दबोचा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1- अनुज चौधरी पुत्र जगपाल सिंह निवासी म0न0-59 ब्लाक बी टिहरी विस्थापित कालोनी रानीपुर हरिद्वार उम्र 41 वर्ष
*बरामदगी*
एक बेस बाल का डंडा जिससे मृतक के सिर पर वार किया गया था
*पुलिस टीम-*
1. विजय सिंह प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रानीपुर
2. व0उ0नि0 नितिन चौहान, कोतवाली रानीपुर
3. का0 454 सुमित जुयाल, कोतवाली रानीपुर
4. का0 1540 धर्मेन्द्र सिंह कोतवाली रानीपुर
5. कां0 1041 अर्जुन रावत कोतवाली रानीपुर

More Stories
ऑपरेशन प्रहार में बहादराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली दवाओं की तस्करी कर रहे दो तस्करों को भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल और टैबलेट के साथ किया गिरफ्तार, कार को किया जब्त, नशे के सौदागरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का लगातार कसता जा रहा शिकंजा,
चारधाम यात्रा और पर्यटकों की भारी भीड़ के हरिद्वार में फर्जी ट्रैवल एजेंसियों पर परिवहन विभाग का ‘प्रहार’: बिना लाइसेंस संचालित केंद्रों पर सघन छापेमारी कर कसी नकेल।
बहादराबाद में तीन दिवसीय जिला स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शानदार आगाज, पहले दिन 135 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने किया शिविर का उद्घाटन,