थाना सिडकुल,नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की प्रभावी कार्यवाही,02 आऱोपियों को 151.42 ग्राम अवैध स्मैक के साथ धर दबोचा,कांवड़ मेले की आड़ में कर रहे थे नशे की तस्करी, हरिद्वार पुलिस ने धर दबोचा*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में कांवड़ मेले के दौरान सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था उक्त क्रम में थाना सिडकुल पुलिस द्वारा दिनांक 28/07/2024 को नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में थाना सिडकुल पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इंद्रलोक तिराहा के पास से चैकिंग के दौरान दो आरोपियों 1.साहिब पुत्र छन्गा खान निवासी ग्राम गुल्डिया थाना मीरगंज जिला बरेली उत्तर प्रदेश 2.फईम वारसी पुत्र लईक खान निवासी कटघर थाना किला जिला बरेली उत्तर प्रदेश को 151.42 ग्राम अवैध स्मैक मय एक अदद मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट के साथ धर दबोचा।
आरोपियों के विरुद्ध थाना सिडकुल पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।*नाम पता आरोपी*
1.साहिब पुत्र छन्गा खा निवासी ग्राम गुल्ड़िया थाना मीरगंज जिला बरेली उत्तर प्रदेश ।
2.फईम वारसी पुत्र लईक खान निवासी कटघर थाना किला जिला बरेली उत्तर प्रदेश ।आरोपियों के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है*बरामदगी*
1. 151.42 ग्राम अवैध स्मैक बरामद
2. दो अदद मोबाइल फोन।
3. एक अदद इलेक्ट्रॉनिक तराजू
4. एक अदद मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट।पुलिस टीम में,
1 .उप निरीक्षक संदीप चौहान
2.अ0उप निरी0 संजय चौहान
3. हेड कांस्टे0 101 सुनील सैनी
4. कांस्टे0 1093 अनिल कंडारी शामिल रहें।ANTF टीम में,
1.प्रभारी निरीक्षक ए एन टी एफ नरेंद्र बिष्ट
2. उप निरीक्षक रणजीत तोमर ए एन टी एफ
3. हेड कांस्टेबल राजवर्धन ए एन टी एफ
4. हेड कांस्टेबल मुकेश ए एन टी एफ
5. हेड कांस्टेबल सुनील ए एन टी एफ
6. कांस्टेबल सत्येंद्र चौधरी ए एन टी एफ शामिल रहें।
सिडकुल पुलिस और एएनटीएफ टीम को कावड मेले के दौरान हाथ लगी बड़ी कामयाबी… यूपी के दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर… अवैध स्मैक,तराजू,दो फोन और एक बाइक भी की बरामद….

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,