थाना बुग्गावाला,हरिद्वार पुलिस की अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही जारी,286.64 ग्राम अवैध चरस व मोटरसाइकिल के साथ 01 आरोपी को धर दबोचा।
जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत कार्रवाई करने हेतु टीमों का गठन किया गया ।
नशा माफिया के विरुद्ध अलग-अलग टास्क दिये गये उक्त क्रम थानाध्यक्ष बुग्गावाला द्वारा अवैध देशी/ कच्ची शराब/अवैध मादक पदार्थ तस्करों की धरपकड़ हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।
उक्त क्रम में दिनांक 18.07.2024 को पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग खेडी शिकोहपुर पुल के पास से आरोपी अंकित पुत्र पप्पु सिंह निवासी ग्राम चोली प्लाट थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को 286.64 ग्राम अवैध चरस व मोटर साईकिल हीरो HF डिलक्स के साथ पकड़ा गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना हाजा पर NDPS Act में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*नाम पता आरोपी*
1-अंकित पुत्र पप्पु सिंह निवासी ग्राम चोली प्लाट थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार।
*विवरण बरामदगी*
1-286.64 ग्राम अवैध चरस
2-मोटर साईकिल हीरो HF डिलक्स
*पुलिस टीम म3न,
1- उ0नि0 प्रवीण बिष्ट
2- हे0का0 365 अमित
3- कांनि0 302 गजेन्द्र
4- रि0आ0 निकेश शामिल रहें।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार में बहादराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली दवाओं की तस्करी कर रहे दो तस्करों को भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल और टैबलेट के साथ किया गिरफ्तार, कार को किया जब्त, नशे के सौदागरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का लगातार कसता जा रहा शिकंजा,
चारधाम यात्रा और पर्यटकों की भारी भीड़ के हरिद्वार में फर्जी ट्रैवल एजेंसियों पर परिवहन विभाग का ‘प्रहार’: बिना लाइसेंस संचालित केंद्रों पर सघन छापेमारी कर कसी नकेल।
बहादराबाद में तीन दिवसीय जिला स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शानदार आगाज, पहले दिन 135 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने किया शिविर का उद्घाटन,