तनवीर अली हरिद्वार।
थाना सिडकुल,देवभूमि को नशा मुक्त बनाने हेतु हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी,सिडकुल पुलिस व एएनटीएफ टीम की संयुक्त कार्यवाही,भारी मात्रा में गांजे की तस्करी करते 02 तस्कर दबोचे,21 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद, तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त।
ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिसके अनुपालन में थाना सिडकुल पुलिस व ANTF की संयुक्त टीम द्वारा डेंसो चौक के पास सिडकुल से 02 अभियुक्तों शहजान व नाहिद को बाइक से गांजा तस्करी करते हुए 21 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ दबोचा गया।
अभियुक्तों के विरुद्ध थाना सिडकुल पर मुकदमा अपराध संख्या 365/24 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण*
1- शहजान पुत्र गुफरान निवासी ग्राम उगराऊ थाना गागलहेड़ी जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 40 वर्ष ।
2- नाहिद पुत्र मुंतज़िर निवासी ग्राम मक्खनपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार उम्र 38 वर्ष ।
*बरामदगी*
1- अभियुक्त शहजान के कब्जे से 10 किलो 500 ग्राम गांजा व 1200 रुपये नगद
2- अभियुक्त नाहिद के कब्जे से 11 किलो अवैध गांजा व 1100- रुपये नगद
3- तस्करी में प्रयुक्त बाइक
पुलिस टीम में,
1- उप निरीक्षक श्री संदीप चौहान थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।
2- एडिशनल उप निरीक्षक संजय चौहान थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार
3- हेड कांस्टेबल 243 संजय तोमर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार
4- कांस्टेबल 1350 सुनील कुमार थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार
*ANTF टीम-*
1- प्रभारी निरीक्षक ANTF नरेंद्र बिष्ट
2- उप निरीक्षक रंजीत तोमर
3- हेड कांस्टेबल सुनील (*विशेष योगदान*)
4- हेड कांस्टेबल राजवर्धन
5- हेड कांस्टेबल मुकेश

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,