कोतवाली लक्सर,अशोक सैनी हत्याकांड में प्रकाश आए अभियुक्त सहित 03 वांछित आरोपी दबोचे,मृतक की पत्नी ने 05 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध दर्ज कराया था हत्या व लूट का मुकदमा,02 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका जेल,मृतक से लूटी लाइसेंसी पिस्टल, 04 कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद।
दिनांक 02/07/24 को वादिनी सुनीता पत्नी अशोक सैनी निवासी बहादरपुर खादर ने उसके पति को लाठी डंडों से पीट पीटकर हत्या करने व मोबाइल, पिस्टल लूटकर ले जाने के संबंध में 05 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर मु0अ0सं0 624/24 धारा 310(3), 115(2), 61(2) बीएनएस दर्ज कराया गया था।
जिसपर कार्यवाही करते हुए लक्सर पुलिस द्वारा 02 आरोपियों अमरीश व गुरमीत को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
दौराने विवेचना अजय पुत्र शुक्रिया का नाम प्रकाश में आने पर अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु किए जा रहे प्रयास के फलस्वरूप पुलिस टीम द्वारा लक्सर क्षेत्र से घटना में शामिल अन्य 03 अभियुक्तों कंवरपाल, राजीव व अजय को मृतक से लूटी गई लाइसेंसी पिस्टल, 04 कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ दबोचा गया। घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त को तलाश जारी है।
*विवरण आरोपित-*
1- कंवरपाल उर्फ भोला पुत्र बारु निवासी बहादरपुर खादर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार
2- राजीव पुत्र कवरपाल उर्फ भोला निवासी बहादरपुर खादर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार
3- अजय पुत्र शुक्रिया निवासी धर्मुपुर थाना खानपुर जनपद हरिद्वार
*बरामदगी-*
1- एक अदद लाइसेन्सी पिस्टल मय 04 जिन्दा कारतूस
2- घटना में प्रयुक्त एक मो0सा0
पुलिस टीम में,
1- प्रभारी निरीक्षक लक्सर राजीव रौथान
2- व0उ0नि0 मनोज गैरोला
3-उ0नि0 लोकपाल परमार
4- उ0नि0 डिम्पल जोशी
5-हे0का0 रियाज अली-
6-हे0कानि0 विनोद कुमार
7-हे0का0 पंचम प्रकाश
8-कानि0 रविन्द्र चौहान
9-कानि0 टीकम सिह चौहान शामिल रहें।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,