स्कूटी व मोबाइल फोन चोरी करने वाला अभियुक्त सिडकुल पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार,
थाना सिडकुल पुलिस द्वारा दिनांक 07.07.2024 को थाना क्षेत्राअंतर्गत पुलिस लाइन पेट्रोल पंप से लगभग 150 मीटर आगे नवोदय नगर की ओर जाने वाले रोड पर दौराने चेकिंग एक संदिग्ध व्यक्ति अजय राय पुत्र दिनेश राय निवासी ग्राम पैडुल पट्टी पैडलस्यू पौडी गढ़वाल जनपद पौड़ी गढ़वाल हाल निवासी असले हॉल निकट कांग्रेस भवन देहरादून उम्र 23 वर्ष को थाना सिडकुल क्षेत्र में नवोदयनगर से रात के समय में चोरी गई स्कूटी व चोरी किए गए मोबाइल फोन के साथ में गिरफ्तार किये जाने पर पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि दिनांक 03/07/24 को नवोदय नगर में एक मकान से मोबाइल फोन चोरी किया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 348/ 2024 धारा 305 (ए)भारतीय न्याय संहिता पंजीकृत और बरामद स्कूटी संख्या UK08-AF -2213 को एक घर के बाहर से चोरी करना बताया स्कूटी चोरी के सम्बन्ध में थाना सिडकुल पर मुकदमा अपराध संख्या 350 /2024 धारा 303 (B) भारतीय न्याय संहिता बनाम अज्ञात पंजीकृत है । उपरोक्त अभियोग में धारा 317( 2 )की बढ़ोतरी की गई अभि0 को आज ही माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
*नाम पता अभियुक्त*
अजय राय पुत्र दिनेश राय निवासी ग्राम पैडुल पट्टी पैडलस्यू पौडी गढ़वाल जनपद पौड़ी गढ़वाल हाल निवासी असले हॉल निकट कांग्रेस भवन देहरादून उम्र 23 वर्ष ।
*बरामद माल*
1.एक अदद स्कूटी संख्या UK08-AF-2213
2. एक मोबाइल फोन मॉडल TECHNO स्पार्क 09
*आपराधिक इतिहास-मु0अ0स0- 119/23
8/21 NDPS act चालानी थाना राजपुर देहरादून
*पुलिस टीम*
1.ब्रह्म दत्त बिजलवान चौकी प्रभारी चौकी कोर्ट थाना सिडकुल।
2.कांस्टेबल 930 कुलदीप डिमरी थाना सिडकुल।
3.कांस्टेबल 330 कुलदीप कुमार थाना सिडकुल।
4.कांस्टेबल मुकेश कुमार थाना सिडकुल।

More Stories
कोतवाली क्षेत्र के रणसुरा में हुए जानलेवा फायरिंग कांड में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार चल रहा एक और आरोपी गिरफ्तार।
जिला अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर हरिद्वार में लक्ज़री स्लीपर बसों पर नकेल: परिवहन विभाग ने कार्यवाई कर 12 बसें की सीज़, 80 के किए चालान, सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर बड़ी कार्रवाई,
ऑपरेशन प्रहार में बहादराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली दवाओं की तस्करी कर रहे दो तस्करों को भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल और टैबलेट के साथ किया गिरफ्तार, कार को किया जब्त, नशे के सौदागरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का लगातार कसता जा रहा शिकंजा,