जनपद चम्पावत,ड्रग फ्री देवभूमि अभियान / ऑपरेशन क्रैक डाउन के क्रम में थाना बनवसा, एस0ओ0जी0/ ए0एन0टी0एफ0 द्वारा बनवसा क्षेत्र सें 840 ग्राम स्मैक व 02 मो0 सा0 सहित 04 स्मैक तस्कर गिरफ्तार किये गये,वर्ष 2024 की जनपद की सबसे बड़ी मात्रा की स्मैक रिकवरी । बरामद स्मैक की अन्तर्राष्ट्रीय किमत 85 लाख रूपयें आंकी गयी।
श्री अजय गणपति पुलिस अधीक्षक महोदय चम्पावत* के निर्देशानुसार तथा *क्षेत्राधिकारी महोदय चम्पावत/टनकपुर* के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में *मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम* किये जाने हेतु अभियान चलाकर विधिक कार्यवाही किये जाने हेतु सभी *थाना प्रभारियो/एस0ओ0जी0 व ए0एन0टी0एफ0* को निर्देशित किया गया है।
उक्त के क्रम में दिनांक 27.06.2024 को *जनपद चम्पावत* के *थाना बनबसा* क्षेत्रान्तर्गत *थानाध्यक्ष बनवसा श्री लक्ष्मण सिंह जगवाण* तथा *एस.ओ.जी प्रभारी श्री मनीष खत्री* के कुशल नेतृत्व में *स्ट्रांग फार्म के पास नेशनल हाईवे पर मो०सा० संख्या UP 27 R 7034 हीरो होन्डा* व एक अन्य *मो०सा० होन्डा बिना नम्बर प्लेट* में 04 अभियुक्तों को 840 ग्राम *स्मैक परिवहन* करते हुए *गिरफ्तार* किया गया। जिस सम्बन्ध में *थाना बनबसा* में मुOFIR NO-70/2024 धारा 8/21/60 *एनडीपीएस एक्ट* बनाम पंजीकृत किया गया है।
*पुछताछ का विवरण*
अभियुक्तगणों ने पुछताछ मे बताया कि वह *स्मैक शाहजहांपुर में तैयार कर पीलीभीत, चंपावत, लोहाघाट तथा अन्य पर्वतीय जगह* में तथा *टनकपुर और बनबसा* के रास्ते नेपाल में *स्मैक को ऊंचे दामों में बेचते* है ।
*नाम/पता अभियुक्तगण-*
(01) मुकेश गोस्वामी पुत्र ब्रजेश कुमार, उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम भोजपुर, थाना कटरा, जिला शाहजहाँपुर, उ०प्र० हाल निवासी वार्ड नं0 14, मोहल्ला दुर्गा प्रसाद, थाना बिसालपुर, जिला पीलीभीत, उ०प्र० के कब्जे से बरामद 201 ग्राम अवैध स्मैक मय पन्त्री सहित वजन
(02) शिव ओम पुत्र श्री रामसेवक, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम शाहपुर खिताऊवा, निकट हनुमानमंदिर, थाना कटरा, जिला शाहजहापुर उ०प्र० के कब्जे से बरामद 245 ग्राम अवैध स्मैक मय पन्नी सहित वजन
(03)- रंजीत पुत्र रामदीन, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम भोजपुर, निकट हनुमान मंदिर, थाना कटरा, जिला शाहजहापुर उ०प्र० के कब्जे से बरामद 209 ग्राम अवैध स्मैक मय पन्नी सहित वजन
(04)- अनिल कुमार पुत्र तेज राम, उम्र 36 वर्ष, निवासी शाहपुर खिताऊवा, निकट हनुमान मंदिर, थाना कटरा जिला शाहजहापुर उ०प्र० के कब्जे से बरामद 185 ग्राम अवैध स्मैक मय पन्नी सहित वजन
*बरामदगी-*
01-मुकेश गोस्वामी पुत्र बृजेश कुमार से 201 ग्राम स्मैक
मोटर साईकल नं0 UP 27 R 7034 Hero Honda HF delux
मोबाइल मटरौला टच स्क्रीन, 300 Rs
2- शिव ओम पुत्र श्री राम सेवक से
245 ग्राम स्मैक
मो0 साइकिल नं0 बिना नं0 Honda SP 125
मोबाइल Real me narzo टच स्क्रीन
500 Rs
3- रंजीत पुत्र रामदीन से-
209 ग्राम स्मैक
मोबाइल LAVA कीपैड
400 रू0
4-अनिल कुमार पुत्र श्री तेज राम से-
185 ग्राम स्मैक
मोबाइल फोन real me टच स्क्रीन
500 रू0
*पुलिस टीम-*
1- थानाध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह थाना बनवसा
2- श्री मनीष खत्री प्रभारी एस0ओ0जी0
3- उ0नि0 सोनू सिंह प्रभारी ए0एन0टी0एफ0
4- उ0नि0 जितेन्द्र सिंह बनवसा
5-हे0का0 मतलूब खान SOG/ANTF
6- हे0का0 गणेश सिंह SOG/ANTF
7- का0 नवल किशोर SOG/ANTF
8- का0 सूरज कुमार ANTF
9-का0 गिरिश भट्ट
10- हे0का0 जगवीर सिंह
11- का0 जगदीश कन्याल

More Stories
उत्तराखंड एस०टी०एफ० की साइबर क्राईम पुलिस देहरादून टीम की एक ओर बड़ी कार्यवाही – ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का खुलासा, गैंग का एक सदस्य लुधियाना, पंजाब से गिरफ्तार, दून निवासी व्यक्ति के साथ साईबर ठगों के द्वारा इन्वैस्टमैन्ट के नाम बड़ा मुनाफा कमाने का लालच देकर की गई थी 1 करोड 87 लाख 64 हजार रुपये की ठगी,
3 वर्षीय बच्चे के अपहरण का 20 घंटे के भीतर खुलासा, झबरेड़ा पुलिस ने बच्चा सकुशल बरामद, एक अपहरणकर्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने पत्रकारवार्ता में दी जानकारी, एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में अपनी दक्षता दिखाती हरिद्वार पुलिस,
मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया जोर,