कोतवाली नगर हरिद्वार,कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के सशक्त नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने हासिल की एक और उपलब्धि**बीच शहर हुए सनसनीखेज मर्डर मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया 24 घंटे के भीतर खुलासा**मृतक द्वारा पत्नी से छेड़छाड़ व कूड़ा बीनने को लेकर हुई तकरार बनी हत्या की वजह**हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद**हत्यारोपी अपनी पत्नी संग करता था कूड़ा बीनने का काम**पड़ोसी दुकानदार की तहरीर पर दर्ज किया गया था हत्या का मुकदमा**कम समय में हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को दबोचकर पुलिस टीम ने अच्छा काम किया है – एसएसपी हरिद्वार*
दिनांक 22.06.2024 को गंगा कॉलोनी हरिपुर कलां हरिद्वार निवासी मनीष कुमार पुत्र कृष्ण पाल निवासी गंगोह सहारनपुर उत्तर प्रदेश ने कोतवाली नगर हरिद्वार में शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत भूमा निकेतन शौचालय के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने रमेश गुप्ता निवासी लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश की हत्या कर दी है। उक्त प्रार्थनापत्र के आधार पर तत्काल कोतवाली नगर हरिद्वार पर मु0अ0स0 503/2024 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
शहर के व्यस्ततम इलाके में चाकू से गोदकर सनसनीखेज तरीके से हत्या होने पर प्रकरण चर्चा का विषय बन गया। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा प्रकरण का पूरा सच सामने लाते हुए अज्ञात कातिल की खोजबीन के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया।
गठित पुलिस टीम ने मैन्युअल पुलिसिंग के साथ-साथ मुखबीर तन्त्र को एक्टिव किया और ढूंढ खोज शुरु की।
खुलासे में जुटी पूरी टीम के एकजुट प्रयासों से एकत्रित इनपुट के आधार पर पुलिस टीम को महत्वपूर्ण जानकारी मिली और टीम ने 24 घण्टे के अन्दर मोतीचूर फाटक के पास से हत्यारोपी दीपक यादव को दबोचने में कामयाबी हासिल की। आरोपी की निशांदेही पर कत्ल के लिए इस्तेमाल किए गए चाकू को भी बरामद किया गया।
*ये बनी हत्या की वजह–*
आरोपी दीपक यादव और उसकी पत्नी कूड़ा बीनने का काम करते हैं। कूड़ा बीनने के दौरान अपनी पत्नी से छेड़छाड़ एवं काम में दखलंदाज़ी करने पर आरोपी ने मौका देखकर चाकू से लगातार वार कर रमेश गुप्ता की हत्या कर दी और मौके से चुपचाप रफूचक्कर हो गया।
*विवरण हत्यारोपी-*
दीपक यादव पुत्र शंकर सिंह निवासी ग्राम हडिया जिला इलाहाबाद उत्तर प्रदेश हाल निवासी झुग्गी झोपड़ी बंगाली बस्ती हरिद्वार
*बरामदगी-*
घटना में प्रयुक्त 01 आलाकत्ल (चाकू)
पुलिस टीम में,1- व0उ0नि0 सतेन्द्र बुटोला
2- उ0नि0 संजीत कण्डारी
3- उ0नि0 शैलेंद्र ममगाईं
4- हे0का0 संजय
5- का0 मनविंदर सिंह शामिल रहें।

More Stories
उत्तराखंड एस०टी०एफ० की साइबर क्राईम पुलिस देहरादून टीम की एक ओर बड़ी कार्यवाही – ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का खुलासा, गैंग का एक सदस्य लुधियाना, पंजाब से गिरफ्तार, दून निवासी व्यक्ति के साथ साईबर ठगों के द्वारा इन्वैस्टमैन्ट के नाम बड़ा मुनाफा कमाने का लालच देकर की गई थी 1 करोड 87 लाख 64 हजार रुपये की ठगी,
3 वर्षीय बच्चे के अपहरण का 20 घंटे के भीतर खुलासा, झबरेड़ा पुलिस ने बच्चा सकुशल बरामद, एक अपहरणकर्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने पत्रकारवार्ता में दी जानकारी, एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में अपनी दक्षता दिखाती हरिद्वार पुलिस,
मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया जोर,