शराब तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को रुद्रप्रयाग पुलिस की एसओजी ने धर दबोचा,शराब परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन किया गया सीज
जनपद रुद्रप्रयाग में प्रचलित श्री केदारनाथ यात्रा के दृष्टिगत अवैध शराब की तस्करी, परिवहन, विक्रय करने वालों के विरुद्ध जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का अभियान जारी है। मुखबिर की सूचना के आधार पर जनपद रुद्रप्रयाग की एसओजी ने थाना गुप्तकाशी क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति को बोलेरो वाहन संख्या यूके 13 टीए 1648 में चार पेटी (48 बोतल) अवैध शराब मेकडाॅवल्स नम्बर वन व्हिस्की का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया है, जिसके विरुद्ध थाना गुप्तकाशी में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है व शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है।
अभियुक्त का विवरण
विपिन सिंह पंवार पुत्र श्री अमर सिंह, (उम्र- 23 वर्ष) निवासी ग्राम खुमेरा, पो0 ब्यूंग, जनपद रुद्रप्रयाग।
पुलिस टीम का विवरण
1- निरीक्षक मनोज नेगी(प्रभारी एसओजी रुद्रप्रयाग)
2- आरक्षी विनय पंवार (एसओजी रुद्रप्रयाग)
3- आरक्षी कृष्णानन्द सेमवाल (एसओजी रुद्रप्रयाग)
Social Media Cell Police Office Rudraprayag

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,