N.D.T.F. TEAM
कोतवाली नगर हरिद्वार
संयुक्त पुलिस टीम की छापेमारी में गिरफ्त में आया मादक पदार्थ तस्कर,टीम ने कथित नशा तस्कर के कब्जे से 102 ग्राम स्मैक की बरामद
तस्कर लंबे समय से था पुलिस की रडार पर, की जा रही थी सही मौके की तलाश
दिनांक 08-06-2024 को N.D.T.F. एवं सिटी कोतवाली की संयुक्त पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बिजली घर के पास इंडस्ट्रियल एरिया से एक नशा तस्कर को दबोचकर उसके कब्जे से 102 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की।
आरोपी ने बताया कि वह बरेली से सस्ते दामों में स्मैक खरीदकर हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में बेचता है। प्रकरण में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर तस्कर को संबंधित न्यायालय पेश किया जा रहा है।
बरामदगी-
102 ग्राम अवैध स्मैक
गिरफ्तार अभियुक्त-
रियासुद्दीन पुत्र अलाउद्दीन निवासी बांगरगंज हुसैन बाग थाना किला जिला बरेली उत्तर प्रदेश
पुलिस टीम में,
1-उप निरीक्षक अर्जुन सिंह
2-कांस्टेबल कुलदीप
3-कांस्टेबल परविंदर शामिल रहें।
NDTF TEAM men
1-SHO नरेंद्र सिंह बिष्ट
2-उ0नि0 रणजीत तोमर
3-हेड कांस्टेबल सुनील
4-हेड कांस्टेबल राज्यवर्धन
5-हेड कांस्टेबल मुकेश
6-कांस्टेबल सत्येंद्र शामिल रहें।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,