हरिद्वार के सिडकुल स्थित एकम्स कंपनी द्वारा लगाए गए 3 दिवसीय शिविर में 1381 यूनिट रक्तदान किया गया। इसका शुभारम्भ कंपनी के प्रबंध निदेशक संदीप जैन और अर्चना जैन ने दीप जलाकर किया।। उन्होंने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का उद्देश्य लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता लाना है। सीएमओ डॉ. मनीष दत्त ने कहा कि मानवता के लिए रक्तदान अवश्य करें।
एकम्स में इस साल जिला ब्लड बैंक, जिला अस्पताल, जौलीग्रांट अस्पताल, दून अस्पताल, भूमानन्द अस्पताल, मां गंगे ब्लड बैंक , मदर टेरेसा ब्लड बैंक रुड़की की मेडिकल टीम ने शिविर में रक्त संग्रह किया। इस मौके पर एकम्स ग्रुप के डॉ. संजय सिन्हा, केडी शर्मा, डॉ. राजकुमार झा, समन्दर सिंह धाकड़, डॉ. सर्वजीत सिंह, राजकुमार सिंह,रमन यादव,अरविन्द श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश,अनूप डुकलान,ललित अरोड़ा,राहुल चौहान आदि उपस्थित रहे।
एकम्स कम्पनी द्वारा लगाए गए तीन दिवसीय शिविर का शुभारम्भ…. कंपनी के प्रबंध निदेशक संदीप जैन और अर्चना जैन ने दीप जलाकर किया…जिसमें दिया गया 1381 यूनिट रक्तदान ….

More Stories
उत्तराखंड एस०टी०एफ० की साइबर क्राईम पुलिस देहरादून टीम की एक ओर बड़ी कार्यवाही – ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का खुलासा, गैंग का एक सदस्य लुधियाना, पंजाब से गिरफ्तार, दून निवासी व्यक्ति के साथ साईबर ठगों के द्वारा इन्वैस्टमैन्ट के नाम बड़ा मुनाफा कमाने का लालच देकर की गई थी 1 करोड 87 लाख 64 हजार रुपये की ठगी,
3 वर्षीय बच्चे के अपहरण का 20 घंटे के भीतर खुलासा, झबरेड़ा पुलिस ने बच्चा सकुशल बरामद, एक अपहरणकर्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने पत्रकारवार्ता में दी जानकारी, एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में अपनी दक्षता दिखाती हरिद्वार पुलिस,
मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया जोर,