हरिद्वार—हरिद्वार रुड़की विजस प्राधिकरण ने आज सील अभियान जारी रखते हुए इक्कड़ कला में बिना ले आउट स्वीकृत कराए अवैध विकसित कॉलोनी को प्राधिकरण टीम द्वारा सील कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि प्राधिकरण द्वारा अनधिकृत विकास कार्य करने के विरूद्ध प्राधिकरण के अधिनियम के अधीन सील किया गया था परंतु अनाधिकृत निर्माणकर्ता ने सील तोड़कर पुनः निर्माण शुरू कर दिया गया था जिसको प्राधिकरण टीम ने कड़ी कार्यवाही करते हुए सील कर दिया है यह अवैध निर्माण इक्कड कला में सील किया गया है।
सील के अतिरिक्त इक्कड़ कला में मौजजम अली द्वारा 10 से 12 बीघा अवैध कॉलोनी में तथा एक अन्य कॉलोनी जिसको मुबारक अली द्वारा अवैध विकसित किया जा रहा था में मार्ग को आवाजाही के लिए जे0सी 0वी0 की सहायता अवरुद्ध किया गया है।
अवैध निर्माणकर्ताओ को सख्त हिदायत दी गयी है कि अवैध कॉलोनियो में विकास कार्य करने दशा में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
हरिद्वार रुड़की विजस प्राधिकरण ने सील अभियान में कार्यवाही करते हुए…..इक्कड़ कला में अवैध विकसित कॉलोनी को कर दिया सील….

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,