रानीपुर पुलिस के हाथ लगी कामयाबी….वाहन कई वाहन चोरियों का खुलासा कर एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार…सात बाइक की बरामद….

“कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा किया वाहन चोरियो का खुलासा”“एक शातिर चोर को चोरी की एक मो0सा0 सहित धर दबोचा”अभि0 की निशांदेही पर बरामद की चोरी की अन्य 07 मोटर साईकिले”

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में थाना कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में हो रही वाहन चोरी के अपराधो की रोकथाम एवं वाहन चोरो की धरपकड हेतु अभियान चलाया गया, जिसमें थाना रानीपुर पर दिनांक 27.05.2024 को वादी विनय पुत्र स्व0 विजयपाल नि0 सलेमपुर रानीपुर हरिद्वार द्वारा अपनी मो0सा0 स्पलेण्डर नं0 UK 08 AW 9836 को सलेमपुर चौक से अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 207/24 धारा 379 भादवि के अनावरण एवं सुरागरसी में पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी पतारसी एवं सीसीटीवी कैमरो का अध्ययन करते हुये दौराने चैकिंग दिनांक 29.05.2024 को बैरियर नम्बर 06 से आगे गंगनहर पर बने रेगुलेटर पुल के उत्तरी किनारे से अभियुक्त गौरव उर्फ नीशू पुत्र राजीवकुमार स्टेट बैंक कालोनी कस्बा धामपुर थाना धामपुर जिला बिजनौर उ0प्र0 उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मु0अ0सं0 207/2024 से सम्बन्धित चोरी की गयी मो0सा0 स्पलेण्डर नं0 UK 08 AW 9836 की बरामदगी कर अभियुक्त के विरूद्ध धारा 411 भादवि की वृद्धि की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त गौरव द्वारा पूछताछ पर ज्वालापुर के भूमानन्द अस्पताल के बाहर से, बहादराबाद पीठ से, अपनी मौसी के घर ग्राम अलीपुर से एवं अन्य जगहों से मोटर साईकिले चोरी करना एवं चोरी की गयी मोटर साईकिलो को दादुपुर गावं से पहले आयशा कालोनी में बने खण्डरनुमा फ्लैट में छिपाना बताया गया, जिस पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 29.05.2024 को ही गिरफ्तार अभियुक्त की निशांदेही पर दादूपुर गाँव से पहले आयशा कालोनी में बने खण्डरनुमा फ्लैट से 07 अन्य चोरी की मोटर साईकिले 1-स्पलेण्डर UK08 AL 6107, 2- मो0सा0 स्पलेण्डर UK 08 AH 7802, 3- टीवीएस मो0सा0 UK 08 K 5027 4- मो0सा0 स्पलेण्डर UK 08 BB 8792, 5- बजाज पल्सर UK 07 W 3728, 6- मो0सा0 स्पलेण्डर UK 07 AW 2897, 7- टीवीएस मोपेड विक्की UK 08 V 2385 की बरामदगी की कर अभि0 के विरूद्ध धारा 411 भादवि व 41/102 द0प्र0सं0 की बढोत्तरी की गयी । गिरफ्तार अभियुक्त को आज मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त-

1- गौरव उर्फ नीशू पुत्र राजीव कुमार स्टेट बैंक कालोनी कस्बा धामपुर थाना धामपुर जिला बिजनौर उ0प्र0

बरामदगी-

1- मो0सा0 स्पलेण्डर नं0 UK 08 AW 9836 – सम्बन्धित मु0अ0सं0 207/24 थाना रानीपुर
2- स्पलेण्डर UK08 AL 6107
3- मो0सा0 स्पलेण्डर UK 08 AH 7802
4- टीवीएस मो0सा0 UK 08 K 5027
5- मो0सा0 स्पलेण्डर UK 08 BB 8792
6- बजाज पल्सर UK 07 W 3728,
7- मो0सा0 स्पलेण्डर UK 07 AW 2897
8- टीवीएस मोपेड विक्की UK 08 V 2385

पुलिस टीम में,
1- विजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर
2- व0उ0नि0 नितिन चौहान, कोतवाली रानीपुर
3- उ0नि0 मनोज नौटियाल, कोतवाली रानीपुर
4- उ0नि0 अमित नौटियाल, कोतवाली रानीपुर
5- का0 1135 अजय कुमार, कोतवाली रानीपुर
6- का0 1430 करम सिंह, कोतवाली रानीपुर
7- का0 176 गम्भीर तोमर, कोतवाली रानीपुर
8- का0 1329 दीप गौड, कोतवाली रानीपुर शामिल रहें।

You may have missed