हरिद्वार,श्रीस्वामी भूमानंद हॉस्पिटल में डॉ.गौरव गुप्ता ने दूरबीन से खराब किडनी निकालने का सफल ऑपरेशन किया। बुधवार को उन्होंने बताया कि पचास वर्षीय मरीज दीपा मेहरा पेट के दाहिनी तरफ दर्द की शिकायत लेकर आई थी। जांच में पता चला कि दाहिनी किडनी खराब हो चुकी है और उसमें पत्थर भी है। इससे किडनी में मवाद जमा हो गया और पेशाब बनना भी बंद हो गया है। मरीज का दूरबीन से सफल ऑपरेशन किया गया। जिसमें मात्र 5 सेंटीमीटर का चीरा लगाकर किडनी को पत्थर सहित निकाल दिया गया। मरीज को दो दिन के भीतर ही अस्पताल से छुट्टी दी गई।भूमानन्द के डॉक्टर क्षेत्र की जनता की ऐसे ही लगातार सेवा में तत्पर रहेंगे।
श्रीस्वामी भूमानन्द हॉस्पिटल में, डॉक्टर गौरव गुप्ता ने,दूरबीन से खराब किडनी निकालने का किया सफल ऑपरेशन….

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,