शराब तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी,20 लीटर अवैध कच्ची शराब मय भटृटी उपकरणों के साथ 03 अभियुक्त किए गिरफ्तार
जनपद हरिद्वार में (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा आदि)तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में समस्त थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया ।
जिसके अनुपालन में थाना पथरी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए उक्त के क्रम में दिनांक 26/05/2024 को गश्त चेकिंग के दौरान ग्राम बुक्कनपुर में दबिश दी गई, मोके से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब मय भट्टी उपकरणों के साथ 03 अभियुक्त गणों को गिरफ्तार करते हुए अभियुक्त गणों के विरुद्ध थाना पथरी पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
मु.अ.स.-,329/24 घारा -60(1)/62 आबकारी अधिनियम
गिरफ्तार अभियुक्त गणों के नाम पते
1- भंवर सिंह पुत्र धर्म सिंह
2- पदम सिंह पुत्र धर्म सिंह
3- कदम सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी गण ग्राम बुक्कनपुर थाना पथरी जनपद हरिद्वार
बरामदगी का विवरण
20 लीटर अवैध कच्ची शराब मय भटृटी उपकरण बरामद होना
पुलिस टीम में,
1- उ.नि.राजेन्द्र पंवार
2- कां. 1298 राजीव कुमार
3- कां. प्रदीप पंवार शामिल रहें।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,