कोतवाली लक्सर
नाबालिक के अपहरण एवं दुष्कर्म प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की कड़ी कार्यवाही,ताबड़तोड़ छापेमारी का चला दौर, अलग-अलग स्थानों से दोनों आरोपियों को दबोचा,सकुशल बरामद पीड़िता के बयानों के आधार पर मुकदमें में दुष्कर्म/पोक्सो/SC/ST एक्ट की हुई बढोत्तरी
दिनांक 16.04.2024 को लक्सर क्षेत्रान्तर्गत निवासरत व्यक्ति द्वारा नाबालिक बेटी के घर से बिना बताये चले जाने के सम्बन्ध में दी गई शिकायत पर कोतवाली लक्सर पर मु0अ0सं0 379/2024 पंजीकृत किया गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा सकुशल बरामद की गई पीड़िता के मेडिकल के पश्चात धारा 164 द0प्र0सं0 के तहत लिए गए बयानों के आधार पर दो युवकों को मुकदमें में वांछित करते हुए दुष्कर्म, पोक्सो व SC/ST Act की बढ़ोत्तरी की गयी। सीओ लक्सर निहारिका सेमवाल द्वारा की जा रही विवेचना में गठित पुलिस टीमों ने छापेमारी कर दिनांक 19.05.2024 को अलग-अलग स्थानों से दोनों वांछित आकाश व मोहित को हिरासत में लिया।
पकड़े गए आरोपित का विवरण-
1- आकाश पुत्र बिजेन्द्र निवासी दाबकी कला, लक्सर हरिद्वार
2- मोहित पुत्र मैनपाल निवासी केशवनगर लक्सर हरिद्वार
पुलिस टीम में,
1- सीओ लक्सर निहारिका सेमवाल
2- उ0नि0 अंशुल अग्रवाल
3- उ0नि0 दीपक चौधरी
4- अ0उ0नि0 प्रदीप मलिक
5- का0 सतपाल
6- का0 नरेश सिंह शामिल रहें।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,