हरिद्वर पुलिस के हाथ लगी बडी कामयाबी,अन्तर्राज्यीय 01शातिर वाहन चोर को धर दबोचा,कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल व 01स्कूटी बरामद,,
दिनांक 19/05/2024 को वादी कुंज गोस्वामी निवासी श्रवण नाथ नगर कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार व हिमांशु पुत्र पवन कुमार निवासी सीतापुर कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार की लिखित तहरीर पर अज्ञात चोरों द्वारा वादी की मोटरसाइकिल स0 Uk08P4087 स्प्लेंडर व स्कूटी स0-UK08-AP9459 चोरी कर ले जाने के संबंध में थाना हाजा पर क्रमशः मुकदमा अपराध संख्या 394/2024 धारा 379 भा0द0वि व मुकदमा अपराध संख्या 447/2024 धारा 379 आईपीसी पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं के दृष्टिगत तत्काल अनावरण व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया। पुलिस टीमों द्वारा घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज एकत्र कर लगातार संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर मैन्युअल पुलिसिंग के आधार पर दिनांक 19/05/2024 को दौराने चेकिंग 01 अभियुक्त को मय चोरी की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर Uk08P4087 व स्कूटी ACTIVA-न0-UK08AP-9459के साथ नहर पटरी निकट रेगुलेटर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त से गहनता से पूछताछ करने पर बताया कि ज्वालापुर, हरिद्वार उक्त क्रम में अभियुक्त की निशानदेही पर रानीपुर झाल के पास सिंचाई विभाग के खण्डर से लगभग 10-12 कदम अन्दर की ओर झाड़ियों से 01अन्य स्कूटी भी बरामद की गई।
मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भा0द0वि की बढ़ोतरी करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गईl
गिरफ्तार अभियुक्त
1-नरेंद्र शर्मा पुत्र साधुराम शर्मा निवासी ग्राम उगालन थाना बास जिला हिसार हरियाणा हाल निवासी शास्त्री नगर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार
बरामदगी का विवरण
1- मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस नंबर यूके-08पी-4087
2- स्कूटी Activa न0-UK08AP-9459
पुलिस टीम में,
1-प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर रमेश तनवार
2-वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट
2-प्रभारी चौकी रेल उप निरीक्षक आशीष नेगी
3- हे0का0 हिमेश चंद्र
4-का0514 मनोज डोभाल शामिल रहें।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार: दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमीन हड़पने वाले भू-माफिया समेत 2 गिरफ्तार,करोड़ों की भूमि धोखाधड़ी के मामले का किया खुलासा, फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार कर बुजुर्ग की बेशकीमती जमीन को था बेचा,
हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, श्यामपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के 3 सदस्यों को दबोचा, भारी मात्रा में नकली नोट, प्रिंटर, लैपटॉप और अन्य उपकरण किए बरामद,
कोतवाली क्षेत्र के रणसुरा में हुए जानलेवा फायरिंग कांड में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार चल रहा एक और आरोपी गिरफ्तार।