हरिद्वार पुलिस द्वारा जमीन की धोखाधड़ी के मामले में बडी कार्यवाही,जमीन बेचने के नाम पर ₹32,00000/-(32लाख) की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त में,ज्वालापुर में स्थित ऊंचा पुल लाल मंदिर का है मामला
वादी मदन लाल पुत्र स्व0 कन्हैया लाल निवासी काली माता मंदिर बहादराबाद थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार ने कोतवाली ज्वालापुर पर सूचना दी कि रमेश नाथ पुत्र चेला श्री महंत शिवनाथ निवासी लाल मंदिर कॉलोनी कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार के द्वारा ऊंचा पुल लाल मंदिर स्थित मंदिर की जमीन को अपना बताकर जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करते कर ₹32,00000/- (32 लाख) हड़प लिये व पैसे मांगने पर वापस न करने के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 63/2024 धारा 406.420 भा0द0वि पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया।
उक्त आदेश के क्रम में दिनांक 18/05/2024 को पुलिस टीम को सूचना मिली कि रमेश नाथ पुत्र चेला श्री महंत शिवनाथ निवासी लाल मन्दिर कोतवाली ज्वालापुर को पीठ बाजार कोतवाली ज्वालापुर है उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को पकड़ा गया अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।
नाम पता आरोपी
रमेश नाथ पुत्र चेला श्री महंत शिवनाथ निवासी लाल मंदिर कॉलोनी कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार।
पुलिस टीम में,
1-प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर रमेश तनवार
2-उप निरीक्षक गिरीश चंद्र
3-का01260 रवि कुमार
4-का07 प्रमोद पुरोहित शामिल रहें।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,