हरिद्वार पुलिस ने किया बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा, पोती निकली हत्याकांड की मास्टरमाइंड,हथौड़ी से वार कर की गई थी बुजुर्ग महिला की हत्या, पोती निकली हत्याकांड की मास्टरमाइंड
हरिद्वार पुलिस ने ज्वालापुर के चाकलान मौहल्ले में हुई 60 वर्षीय महिला की हत्या का खुलासा कर दिया है। मृतका अर्चना शर्मा की पोती भूमिका हत्याकांड की मास्टरमाइंड निकली। मृतक दादी ने ब्वॉयफ्रेंड को पैसे देने पर रोकटोक लगाई तो उसने ब्वॉयफ्रेंड के दोस्त से दादी की हत्या करा दी। पुलिस ने पोती भूमिका और हत्याकांड को अंजाम देने वाले भूमिका के ब्वॉयफ्रेंड के दोस्त उदित झा को भी गिरफ्तार कर लिया है। ज्वालापुर कोतवाली में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया।
एसएसपी ने बताया कि हत्याकांड की मास्टरमाइंड भूमिका का अनुराग और अनुराग के दोस्त उदित झा का आयशा नाम की लड़की से अफेयर चल रहा है। चारों आपस में दोस्त हैं। भूमिका घर से पैसे चुराकर उदित झा को देने लगी तो दादी ने इस पर रोक लगा दी। इससे गुस्साई भूमिका ने दादी को रास्ते से हटाने की ठान ली। इसके बाद भूमिका ने उदित झा को धमकी दी कि उसके पास आयशा और उसके न्यूड विडियोज हैं। यदि उसने दादी को रास्ते से नही हटाया तो वो सारे विडियोज वायरल कर देगी। डर के मारे उदित झा भूमिका की दादी की हत्या करने को राजी हो गया। दो दिन पहले उसने बाजार से हथौड़ी खरीदी और जब घर में दादी अकेली थी तब घर में घुसकर हथौड़ी से दादी की हत्या कर दी और फरार हो गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में उदित झा भागता हुआ दिखाई भी दे रहा है। फिलहाल पुलिस ने उदित झा और पोती भूमिका को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में अन्य लोगों की भूमिका की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसएसपी हरिद्वार।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार: दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमीन हड़पने वाले भू-माफिया समेत 2 गिरफ्तार,करोड़ों की भूमि धोखाधड़ी के मामले का किया खुलासा, फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार कर बुजुर्ग की बेशकीमती जमीन को था बेचा,
हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, श्यामपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के 3 सदस्यों को दबोचा, भारी मात्रा में नकली नोट, प्रिंटर, लैपटॉप और अन्य उपकरण किए बरामद,
कोतवाली क्षेत्र के रणसुरा में हुए जानलेवा फायरिंग कांड में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार चल रहा एक और आरोपी गिरफ्तार।