कोतवाली ज्वालापुर
पुलिस टीम ने हासिल की कामयाबी, अंतर्राज्यीय मोबाइल चोर दबोचा,पकड़ में आए आरोपी के कब्जे से चोरी के 08 मोबाइल फोन बरामद
दिनांक 07/05/2024 को मयंक लाल निवास कस्तूरी एनक्लेव जमालपुर कला कनखल की लिखित तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ रानीपुर मोड़ स्थित मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर 12 मोबाइल फोन चोरी करने के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।
चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगा इन आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों को जल्द सलाखों के पीछे भेजने के संबंध में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए निर्देश पर ज्वालापुर पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास से इलैक्ट्रोनिक एविडेन्स इकट्ठा कर लगातार संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के साथ-साथ मुखबीरों को सक्रिय किया गया।
लगातार प्रयासों के तहत टीम ने आज दिनांक 14.05.2024 को 01 संदिग्ध को नहर पटरी के पास रोककर उसके बैग की तलाशी ली तो चोरी के 08 मोबाइल फोन बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमें में धारा 411 भा0द0वि की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
नाम पता आरोपी-
1- योगेंद्र उर्फ हरि ओम पुत्र राजू निवासी पटेल ढोक फालेन छट्टा मथुरा उत्तर प्रदेश हाल निवासी डीग थाना सदर बल्लभगढ़ जिला फरीदाबाद हरियाणा।
बरामदगी का विवरण
1-03 मोबाइल फोन ओप्पो कंपनी
2-04 मोबाइल फोन वीवो(VIVO) कंपनी
3- 01 मोबाइल फोन सैमसंग कंपनी
पुलिस टीम ज्वालापुर में,
1- प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार
2- उ0नि0 वीरेंद्र सिंह नेगी (प्रभारी चौकी रेल)
3- हे0कां0 धर्मेंद्र
4- कां0 बृजमोहन
5- कां0 नवीन छेत्री
6- कां0 वसीम CIU हरिद्वार शामिल रहें।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,